‘ये काली काली आंखें’ की पूर्वा यानी आंचल सिंह अब अपनी पर्नसल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों ही आंचल सिंह ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और अब एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आंचल सिंह ने पांच दिन पहले ही मोहित चावला के साथ अपनी सगाई की खूबसूरत और सादगी भरी तस्वीरें शेयर की थीं और अब उनकी शादी में भी वही सादगी देखने को मिली। आंचल सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मोहित चावला से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों के सामने आते ही अब बधाईयों का तांता लग गया है। एक्ट्रेस के फैंस से लेकर सेलिब्रिटी दोस्तों तक ने कमेंट के जरिए उन्हें शादी की बधाई दी है।
आंचल सिंह ने की शादी
आंचल सिंह ने हाल ही में मोहित चावला के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे पता चलता है कि उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी। शादी की तस्वीरों में आंचल और मोहित के करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल हुआ था। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहित चावला के लिए बेहद खास पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने मोहित के लिए अपना प्यार जताया है। इस पोस्ट पर कमेंट्स के रिए अब एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
आंचल सिंह का पोस्ट
आंचल सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हर लड़की की ज़िंदगी में एक ऐसा खास दिन आता है- जब उसके पिता उसे शादी के मंडप तक ले जाते हैं और उसका हाथ उसके होने वाले पति को सौंपते हैं। इस बारे में सोचकर ही हम सब घबराहट महसूस करने लगते हैं। मुझे याद है कि जैसे ही मैंने शादी की जगह की ओर आती बारात की आवाज सुनी, मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। लेकिन तुम्हारे मोहित शब्दों ने मुझे शांत कर दिया।’
बताई मोहित के दिल की बात
मोहित के बारे में बात करते हुए आंचल आगे लिखती हैं- ‘मोहित की बात को अपने शब्दों में कहें तो- जब मैंने तुम्हें पहली बार देखा, तो मेरे दिल में यह एहसास हुआ कि मैं इसी लड़की से शादी करूंगा और समय के साथ मुझे वह मिल गया जिसकी मुझे अंदर से तलाश थी। एक ऐसा साथी जो घर और जिंदगी में सुकून लाए, ताकि इंसान दुनिया की मुश्किलों का सामना कर सके। तो याद रखिए – यह (शादी) हमारे लिए बस एक ऐसा दिन है जब हम अपने सभी लोगों को एक साथ लाएंगे, मज़ा करेंगे और अपनी खुशी मनाएंगे। क्या बदलेगा? बस पार्टनर से शादीशुदा होने का टैग। दुनिया की नजर में एक-दूसरे का ‘ऑफिशियली’ हो जाना। जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब बाकी सब चीजों के अलावा, हमें बस एक-दूसरे पर भरोसे के उस छोटे से सहारे की जरूरत होती है, खासकर तब जब दुनिया में इतनी सारी चीज़ें हो रही हों। वह एक इंसान जो आप पर आपसे ज़्यादा भरोसा करता हो। हां, हमारे लिए यही प्यार है, और हम शुक्रगुज़ार हैं कि हमें यह एक-दूसरे में मिला। प्यारी दुनिया, हम एक-दूसरे की ओर बढ़ते हुए डांस कर रहे हैं और अपने हमेशा साथ रहने का ऐलान कर रहे हैं- आप सभी का आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।’
आंचल-मोहित को मिल रही बधाई
इन तस्वीरों पर अब कमेंट करते हुए सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर अब आंचल और मोहित को बधाई दे रहे हैं। हेतल गाड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आप दोनों को बधाई।’ काजल उर्मिला जैन ने लिखा- ‘मुबारक हो।’ उमा बिज्जू ने लिखा- ‘मुबारक हो, भगवान का आशीर्वाद आप दोनों पर बना रहे।’ वहीं एक्ट्रेस के फैंस भी कमेंट करते हुए उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः जेनिफर विंगेट ने दिखाई शादी की अनदेखी झलक, शेयर कीं फेयरी टेल वेडिंग की तस्वीरें, चौथी फोटो देख पसीज जाएगा दिल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













