ईरान पर लगातार 11वें दिन टूटा अमेरिका का कहर, CENTCOM ने बताया कहां-कहां किए धमाके | ACTPnews

ईरान पर लगातार 11वें दिन टूटा अमेरिका का कहर, CENTCOM ने बताया कहां-कहां किए धमाके


Highlights

  • अमेरिकी सेना ने लगातार 11वीं रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए।
  • अमेरिका बोला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
  • ईरानी मीडिया के अनुसार कई प्रांतों में धमाके, मिसाइल हमले और हवाई हमले दर्ज हुए।

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार 11वीं रात भी सैन्य कार्रवाई जारी रखते हुए कई अहम सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी कि CENTCOM ने बताया कि इस ऑपरेशन में ईरान के सैन्य संचालन केंद्रों, समुद्री सैन्य क्षमताओं, विमान हैंगरों, ड्रोन स्टोरेज सेंटर्स और सैन्य रसद से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। CENTCOM ने अपने बयान में कहा कि यह अभियान 21 जुलाई को रात 8:15 बजे पूरा हुआ। इसका उद्देश्य ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में गुजरने वाले व्यावसायिक जहाजों को खतरा पहुंचाने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना था।

‘3 महीनों में ईरान ने 30 जहाजों पर किए हमले’

CENTCOM ने कहा, ’21 जुलाई को रात 8:15 बजे अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के खिलाफ लगातार 11वीं शाम की सैन्य कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की।’ अमेरिकी सेना ने दावा किया कि पिछले 3 महीनों में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले 30 से अधिक कमर्शियल जहाजों पर हमले किए हैं। CENTCOM ने इन हमलों को ‘बिना किसी उचित कारण के’ बताया और कहा कि इससे सैकड़ों नागरिक नाविकों की सुरक्षा खतरे में पड़ी तथा समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवाजाही प्रभावित हुई। बता दें कि होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर लगातार अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं।

‘हमने 900 जहाजों के सुरक्षित गुजरने में मदद की’

CENTCOM ने कहा कि ईरानी आक्रामकता के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य अब भी व्यावसायिक जहाजों के लिए खुला है। उसने बताया कि मई की शुरुआत से अब तक अमेरिकी बलों ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से लगभग 900 व्यावसायिक जहाजों को सुरक्षित गुजरने में मदद की है, जिनके जरिए करीब 45 करोड़ बैरल कच्चे तेल का परिवहन हुआ। उधर, ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, अमेरिकी कार्रवाई शुरू होने के बाद ईरान के कई इलाकों में हवाई हमले किए गए। रिपोर्ट में बताया गया कि इलाम प्रांत के चावर और अबदानान क्षेत्रों में हवाई हमले हुए। अबदानान के गवर्नर ने भी पुष्टि की कि जिले के दीनारकोह इलाके को निशाना बनाया गया।

ईरान ने माना, देश के कई शहरों पर हमले हुए

IRIB के मुताबिक, कुर्दिस्तान प्रांत के बनेह शहर के बाहरी इलाके में भी हमला हुआ, जिसे उसने ‘दुश्मन का हमला’ बताया। वहीं हमदान प्रांत में उपराज्यपाल के अधिकारियों ने कहा कि कबूदर आहंग काउंटी को अमेरिका की लगातार ‘आक्रामक कार्रवाई’ के तहत निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि खुजेस्तान प्रांत के माहशहर और पूर्वी अजरबैजान प्रांत के तबरीज शहर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। दक्षिण-पूर्वी ईरान के चाबहार में भी कई धमाके हुए और कुछ समय के लिए लड़ाकू विमानों की आवाजाही देखी गई। IRIB ने खुजेस्तान के उपराज्यपाल के हवाले से बताया कि बेहबहान और ओमीदियेह शहरों के आसपास के क्षेत्रों पर भी मिसाइल हमले हुए हैं। (ANI से इनपुट्स के साथ)

ये भी पढ़ें: ईरान के साथ जंग में पिछले दो हफ्तों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल, होर्मुज में जहाजों पर हमले तेज

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports