ऑस्ट्रेलियाई महिला ने दिया एक जैसी दिखने वाली 4 बच्चियों को जन्म, डॉक्टर्स रह गए दंग, कहा- ‘ये बेहद दुर्लभ’ | ACTPnews

ऑस्ट्रेलियाई महिला ने दिया एक जैसी दिखने वाली 4 बच्चियों को जन्म, डॉक्टर्स रह गए दंग, कहा- 'ये बेहद दुर्लभ'


लुइसविले: ऑस्ट्रेलिया की एक महिला इस समय चर्चा में है। इस महिला ने एक जैसी दिखने वाली 4 बच्चियों को जन्म दिया है, जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए हैं। डॉक्टरों ने इस प्रेग्नेंसी को बेहद दुर्लभ बताया है।

मां बनी महिला की उम्र 34 साल है और उसका नाम जेनिटर साउ नाआमोआना है। इस महिला ने बीते हफ्ते इन बच्चियों को जन्म दिया, जबकि उनके पहले से भी 4 बच्चे हैं। यानी अब वह कुल 8 बच्चों की मां बन गई हैं।

कब दिया बच्चों को जन्म?

महिला ने क्वींसलैंड प्रांत के ‘रॉयल ब्रिसबेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल’ में 4 बच्चियों को जन्म दिया था। महिला की डॉक्टर एलेक्सा बेंडाल ने अस्पताल द्वारा जारी एक इंटरव्यू में बताया कि बच्चियां प्राकृतिक रूप से गर्भ में आईं और एक ही निषेचित अंडे के चार हिस्सों में बंटने से उनका जन्म हुआ। उन्होंने इस घटना को अविश्वसनीय बताया। 

डॉक्टर बेंडाल ने कहा, “हमारा मानना है कि इस तरह का मामला करीब डेढ़ करोड़ में से एक आता है। हमें नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में पहले ऐसा कभी हुआ हो।”

बच्चों को जन्म देने का प्लान नहीं था!

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि नाओमोआना और उनके पति जोर्थम पहले से 4 बच्चों के माता-पिता थे, इसलिए उनकी और बच्चे पैदा करने की योजना नहीं थी। लेकिन जब वह एक साथ 4 बच्चों की मां बनने वाली थीं, तो उन्हें काफी हैरानी हुई।

हालांकि नाआमोआना के लिए एक साथ चार बच्चों को जन्म देना आसान नहीं था बल्कि ये एक खतरे वाली प्रेग्नेंसी थी क्योंकि भ्रूण एक ही प्लेसेंटा शेयर कर रहे थे। 

मेडिकल साइंस का मानना है कि जब मां प्रेग्नेंट होती है तो एक से ज़्यादा भ्रूण होने पर मां को समय से पहले डिलीवरी, मिसकैरेज और जन्मजात दोष जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

जिस हॉस्पिटल में नाआमोआना ने बच्चों को जन्म दिया, वहां वह 25वें हफ्ते में ही एडमिट हो गई थीं, जिससे उनकी हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर डॉक्टर्स की नजर रहे। इसके बाद उन्होंने 14 जुलाई को सिजेरियन सेक्शन के ज़रिए बच्चों को जन्म दिया।

डॉक्टर बेंडल ने कहा, “यह बात वाकई कमाल की है कि 28 हफ्ते और चार दिन में चार सुंदर और स्वस्थ बच्चों का जन्म हुआ है। मां का थोड़ा खून जरूर बहा, लेकिन चार बच्चों के जन्म के हिसाब से यह बहुत ज्यादा नहीं था, और अब वह ठीक हैं।”

इससे पहले हरियाणा में भी एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था, 2 लड़के और 2 लड़कियों की किलकारी से घर गूंज उठा था। (रिपोर्ट- AP)

ये भी पढ़ें-

यूपी में बड़ा अनोखा मामला: महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, दो लड़के और दो लड़कियां, डॉक्टर भी हैरान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports