CWG के इतिहास में भारत ने अब तक जीते कुल 564 मेडल, साल 2010 में रहा था सबसे शानदार प्रदर्शन | ACTPnews

CWG के इतिहास में भारत ने अब तक जीते कुल 564 मेडल, साल 2010 में रहा था सबसे शानदार प्रदर्शन


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल कैसा प्रदर्शन करेगा इसको लेकर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें इस बार आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में किया जा रहा है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में 74 देशों के तीन हजार से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जो 10 खेलों के अलग-अलग इवेंट्स में दिखाई देंगे। इस बार कुल 215 मेडल इवेंट्स होंगे और ऐसे में सभी की नजरें भारतीय दल पर बी रहने वाली हैं जिसमें करीब 125 एथलीट्स हिस्सा लेने के लिए ग्लासगो पहुंच चुके हैं।

भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते हैं कुल 564 मेडल

23 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत दल की कोशिश अधिक से अधिक मेडल जीतने की रहने वाली है। 19वीं बार भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहा है। ऐसे में इतिहास देखा जाए तो उसमें अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2010 में देखने को मिला था जब भारत की झोली में कुल 101 मेडल आए थे। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अब तक कुल 564 मेडल जीते हैं जिसमें से गोल्ड मेडल की संख्या को देखा जाए तो वह 203 है, जबकि सिल्वर मेडल 190 जीतने में सफलता मिली है और वहीं 171 कांस्य पदक जीते हैं।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कब और कितने मेडल जीते






















एडिशन मेजबान शहर गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मेडल
1934 लंदन 0 0 1 1
1938 सिडनी 0 0 0 0
1954 वैंकुवर 0 0 0 0
1958 कार्डिफ 2 1 0 3
1966 किंग्सटन 3 4 3 10
1970 एडिनबर्ग 5 3 4 12
1974 क्राइस्टचर्च 4 8 3 15
1978 एडमोंटन 5 5 5 15
1982 ब्रिस्बेन 5 8 3 16
1990 ऑकलैंड 13 8 11 32
1994 विक्टोरिया 6 11 7 24
1998 क्वालालंपुर 7 10 8 25
2002 मैनचेस्टर 30 22 17 69
2006 मेलबर्न 22 17 11 50
2010 नई दिल्ली 38 27 36 101
2014 ग्लासगो 15 30 19 64
2018 गोल्ड कॉस्ट 26 20 20 66
2022 बर्मिंघम 22 16 23 61

इस बार पदकों की संख्या हो सकती है थोड़ा कम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस बार कई ऐसे इवेंट्स को शामिल नहीं किया गया है जिसमें भारत का दबदबा देखने को मिलता रहा है। ऐसे में पहले मुकाबले भारत के मेडल जीतने की संख्या में थोड़ा कमी देखने को मिल सकती है। भारत की तरफ से कुछ ऐसे एथलीट हैं जिनके पदक जीतने की पूरी उम्मीद की जा रही है, जिसमें लवलीना बोरगोहेन, मीराबाई चानू, मुरली श्रीशंकर के अलावा नीरज चोपड़ा का नाम शामिल है, जिनका इस खेलों में प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिलता रहा है।

ये भी पढ़ें

 

CWG 2026 में ओपनिंग सेरेमनी से पहले भारत का पहला मेडल हुआ पक्का, लवलीना बोरगोहेन का पदक जीतना हुआ तय

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज से होगा आगाज, पहले दिन भारत का रहेगा यह शेड्यूल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports