टेस्ट मैच का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। खास बात ये है कि ये मैच भारत में को शुरू होंगे और देर रात तक चलेंगे। मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए इसके बाद इसकी अंक तालिका में भी बदलाव होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है।
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान मैच 25 जुलाई से खेला जाएगा
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 जुलाई से खेला जाएगा। जो भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। अगर पूरे 90 ओवर का खेल हुआ तो ये मैच देर रात करीब तीन बजे तक चल सकता है।
बाबर आजम को फिर से बनाया गया है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान
खास बात ये कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से वापस बाबर आजम के पास आ गया है। लंबे समय बाद उन्हें फिर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्हीं की कप्तानी में टीम खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका पर नजर डालें तो ये दोनों टीमें सबसे नीचे चल रही हैं। नौ टीमों के इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज आठवें और पाकिस्तान आखिरी यानी नौवें नंबर पर है। इनकी हार जीत से बाकी टीमों पर तो ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन इतना जरूर है कि उनकी पीसीटी जरूर बदलेगी।
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान मैच भारत में फैन कोड एप पर देखे जा सकेंगे
इस चक्र के डब्ल्यूटीसी में वेस्टइंडीज ने 10 मैच खेलकर केवल एक मैच जीता है और सात मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने दो मैच ड्रॉ कराए हैं। वहीं पाकिस्तान ने चार मैच खेलकर एक जीता है और तीन में उसे हार मिली है। भारत में अगर आप इन मैचों को लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए फैन कोड एप पर जाना होगा, वहीं ये मैच देखे जा सकेंगे।
आईसीसी ने कर दिया है डब्ल्यूटीसी फाइनल की डेट और वेन्यू का ऐलान
इस बीच हाल ही में आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की डेट और उसके वेन्यू का ऐलान कर दिया है। फाइनल मैच 9 से 13 जून 2027 तक खेला जाएगा। इस बार भी इंग्लैंड में ही फाइनल होगा। इसका वेन्यू द ओवल को रखा गया है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि कौन सी दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें अंक तालिका में टॉप पर चल रही हैं।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027 क्वालिफायर की जंग हुई रोमांचक, अब किस टीम ने एंट्री हुई करीब करीब पक्की
अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













