भारत और जिम्बाब्वे के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को टीम इंडिया एकतरफा 90 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाने में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई जिसमें उनके बल्ले से 81 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। वहीं पहले टी20 मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलने वाले 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। दूसरे टी20 मैच के बाद ईशान किशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव को लेकर पूछे गए सवाल में जहां उनकी तारीफ की तो वहीं यह भी बताया कि आखिर सीनियर खिलाड़ी इस युवा बल्लेबाज को सबसे ज्यादा किस चीज पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं।
हम उसे सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देने की दे रहे सलाह
ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि किस चीज पर ध्यान देना है। मैं, अभिषेक, अक्षर भाई और टीम के कई अन्य खिलाड़ी उसे लगातार यही कहते हैं कि क्रिकेट पर ध्यान दो, सोशल मीडिया या बाहरी शोर पर नहीं। अगर वह क्रीज पर टिक जाता है तो टीम के लिए बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। पहली ही गेंद से आक्रामक खेलने वाला बल्लेबाज पावरप्ले में टीम को 80-90 रन तक पहुंचा सकता है। वहीं ईशान ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफ करने के साथ कहा कि वैभव बहुत समझदार है और उसे पता है कि उसे कैसे बल्लेबाजी करनी है और मैदान के अंदर और बाहर खुद को कैसे संभालना है।
जब चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं तो अपने प्रदर्शन पर देना होता है ध्यान
दूसरे टी20 मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी को लेकर ईशान किशन ने पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आप लगातार बल्लेबाजी करना चाहते हैं। कभी मौके का फायदा उठाना होता है तो कभी साझेदारी बनानी होती है। इसके लिए पिच और मैच की परिस्थितियों को समझना जरूरी है। जब आप मैदान पर होते हैं तो आपको सिर्फ यह समझना चाहिए कि आसपास क्या हो रहा है और मैच से आपको क्या हासिल करना है। जब चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं, तब उन बातों पर दुखी होने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना बेहतर होता है जो आपके नियंत्रण में हैं। बाहर क्या हो रहा है, मैं उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता।
ये भी पढ़ें
टीम इंडिया ने ICC टी20 टीम रैंकिंग में हासिल की फिर नंबर-1 की पोजीशन, 15 दिनों में पलट दिया पूरा खेल
श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा एक्शन, रिव्यू मीटिंग में इंग्लैंड-आयरलैंड से मिली हार का होगा हिसाब
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













