- Hindi News
- National
- PM Modi To Interact With Vibrant Village Programme 2026 Participants | News
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यह इवेंट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 विजन का हिस्सा है- फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत कर रहे हैं। देशभर के 403 युवा भारत के बॉर्डर एरिया में बसे 74 गांव घूमकर लौटे हैं।
चर्चा के दौरान पीएम ने कहा- जब सीमा का गांव समृद्ध होता है, तब राष्ट्र की सुरक्षा भी मजबूत होती है और विकास भी।
पीएम ने ने युवाओं को संदेश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में उनकी भागीदारी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। यही इस इवेंट का मूल मंत्र है।
इस इवेंट का मकसद बॉर्डर एरिया पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि युवाओं को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक महत्व समझाया जा सके।
वाइब्रेंट विलेज इवेंट माय भारत के जरिए आयोजित किया गया था। पीएम मोदी ने कहा था कि देश के बॉर्डर एरिया में बसे गांव सबसे आखिरी नहीं बल्कि पहले गांव हैं।
लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट विलेज शामिल थे
इस साल का विकसित वाइब्रेंट विलेज इवेंट 4 जून से 30 जून तक दो फेज में किया गया था। इसके तहत लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट बॉर्डर गांवों को शामिल किया गया। देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से ज्यादा युवाओं का चयन नेशनल लेवल पर ऑनलाइन क्विज के जरिए हुआ था। इसमें तीन लाख से ज्यादा ने भाग लिया था
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हर दिवाली गांवों में जाकर मनाते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा- विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम मेरे लिए खास इसलिए भी है कि जब मैं राजनीति से दूर था, तब मैं बॉर्डर इलाकों में रहा हूं। कई गांवों से लंबे समय तक संपर्क रहा। सरकार में आने के बाद भी मैं बॉर्डर गांवों में जाने का मौका नहीं छोड़ता। दिवाली का त्योहार बॉर्डर पर जाकर जवानों के साथ मनाता हूं। यह क्रम 25 साल से चल रहा है।
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- सीमा पर बसे गांव अब आखिरी नहीं, प्रथम गांव हैं
मोदी ने कहा- मैं चाहता था कि देश के प्रथम गांव में बैठे लोग देश की रक्षा के लिए कितने जागरुक हैं। इसकी जानकारी युवाओं को मिले। 3 लाख युवओं ने इसमें भाग लिया, 400 का चयन हुआ। आप एक हफ्ते तक दूर गांव में रहे। आपने उनके जीवन को जीने की कोशिश की। उसमें घुल मिल गए। अपनी संस्कृति को जोड़ा। एक भारत श्रेष्ठ भारत का यह बेस्ट एग्जाम्पल है।
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी ने कहा- मैं चाहता था, युवा पीढ़ी भारत के गांवों को जानें
मोदी ने कहा- इस प्रोग्राम के तहत मैंने एक विचार युवाओं के सामने रखा था कि क्यों न युवा साथी वर्चुअल की बजाय जमीन पर उतरकर भारत को जानें। भारत से जुड़ें। उसको जीने की कोशिश करें, भारत को समझें। भारत के गांवों में विकसित होने के लिए कितनी आंकांक्षाएं हैं। यह गांव जाकर पता चलती है।
बॉर्डर गांवों में रहने वालों में विकास की भावना रहती है। उनके लिए देश पहले, बाकी सुविधाएं बाद में होती हैं।
इसलिए इस आयोजन उद्देश्य था कि देश के अलग-अलग जिलों से युवा हिमाचल, उत्तराखंड की यात्रा करें। उनका कामकाज, संस्कृति क्या है, चुनौती क्या हैं, उसे समझें।
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- पूरे देश में युवा बहुत अच्छा काम कर रहे
प्रतिभागियों से चर्चा के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। पीएम बोले- साथियों आपसे बात करके अच्छा लगा। आज के इस आयोजन में देशभर के 2500 जिलों से युवा जुड़े हैं।
मैं कहना चाहूंगा कि कुछ साल पहले हमने मेरा युवा भारत माय भारत मंच बनाया था। आज इससे देशभर से करोड़ों युवा जुड़े हैं। आज पूरे देश में युवा बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। विकसित भारत के लिए आप सभी ने अपना सामर्थय दिखाया है।
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम से बोला प्रतिभागी- जेन Z देश के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित
प्रतिभागी दिव्यांशु जोशी ने कहा- “प्रधानमंत्री जी, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपकी विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए जेन जी पूरी तरह समर्पित रहेगा। हमारे लिए Gen Z का मतलब राष्ट्र निर्माण है, चरित्र निर्माण है, सेवा है और नवाचार है। यानी जेन जी का मूल मंत्र ‘नेशन फर्स्ट’ है। हम सभी युवाओं ने सीमावर्ती गांवों के दौरे के दौरान अपने अनुभवों को दर्ज किया है और जल्द ही उनका एक विस्तृत सार आपके साथ साझा करेंगे।
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान का वॉलेंटियर बोला- हिमाचल प्रदेश के ‘धार चांगो’ गांव में सोलर प्लेट्स देखीं
राजस्थान से एक अन्य वॉलंटियर ने कहा- मैं भारत के युवाओं की ओर से आपका धन्यवाद करता हूं क्योंकि ‘पीएम इंटर्नशिप योजना’ के तहत मुझ जैसे युवाओं के लिए दूर-दराज के गांवों में भी एक शानदार मौका मिला है। मैं एक बात बताना भूल गया था। हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव ‘धार चांगो’ हर जगह सोलर प्लेट्स लगी थीं जिनसे बिजली मिल रही थी। राजस्थान में भी कई जगहों पर सोलर प्लेट्स दिखती हैं, लेकिन जब मैंने उन्हें वहां देखा, तो मुझे बताया गया कि ये सोलर प्लेट्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोलर एनर्जी पहल के तहत बनाई गई थीं।
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सरकार ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के लिए दिया ₹6,839 करोड़ का बजट

ग्वालियर के वाइब्रेंट विलेज इवेंट के प्रतिभागी मोदी से संवाद करते हुए।
2026 में इस योजना का दायरा और बढ़ाया गया है। अब सरकार केवल चीन सीमा ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार से लगे रणनीतिक सीमावर्ती गांवों को भी कई फेज में डेवलप कर रही है।
इस साल वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II लागू किया जा गया है। योजना के लिए लगभग ₹6,839 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
इसके तहत 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1954 सीमावर्ती गांवों का विकास किया जाएगा।
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम फेज 1 में शामिल गांव
फेज 1 तहत पहले चरण में 662 सीमावर्ती गांव शामिल किए गए हैं।
- अरुणाचल प्रदेश – 455
- हिमाचल प्रदेश – 75
- उत्तराखंड – 51
- सिक्किम – 46
- लद्दाख – 35
35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निकिता ने हिमाचल के चांगो गांव में रहने का अनुभव बताया
वॉलेंटियर निकिता सोलंकी ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के तहत हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव चांगो की अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया। उन्होंने युवाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं की भागीदारी और स्थानीय समुदायों के स्नेहपूर्ण व्यवहार का जिक्र किया।
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वॉलेंटियर बोला- सोचा नहीं था आइलैंड से सीधा पहाड़ों में रहने जाऊंगा
एक वॉलेंटियर ने कहा, “मैं आपके और अपने साथी पार्टिसिपेंट्स के साथ विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के दौरान हुए अपने अनुभव शेयर करना चाहता हूं। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं चारों तरफ से समुद्र से घिरी जगह से भारत के दूसरे कोने में, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों के बीच बसे किन्नौर जिले के बॉर्डर गांव चांगो तक जाऊंगा।”
59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बर्फबारी के बीच जून में लद्दाख गए थे प्रतिभागी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और असम से आए ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (VVVP) 2026 के प्रतिभागियों ने लद्दाख में रोमांच और सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया।
11:06 AM26 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
वाइब्रेंट विलेज इवेंट में एक्टिविटी की तस्वीरें…

युवाओं ने गांवों स्वच्छता अभियान चलाया।

जवानों के साथ वक्त बिताया और मेमोरी क्लिक कीं।

लद्दाख में वहां की स्थानीय संस्कृति को जाना।

मालदा कॉलेज के NSS वॉलेंटियर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गए थे।
11:03 AM26 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी का युवाओं से संवाद शुरू
पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वाइब्रेंट विलेज इवेंट से जुड़े हैं। 5000 से ज्यादा युवाओं से संवाद कर रहे हैं।














