Seattle Center Shooting | Food Festival Attack Injuries Police Update | ACTPnews

Seattle Center Shooting | Food Festival Attack Injuries Police Update


22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के सिएटल में रविवार शाम ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

फायरिंग शाम करीब 6 बजे हुई, जब फेस्टिवल खत्म होने वाला था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई वेंडर अपने स्टॉल छोड़कर भाग गए।

फायर विभाग के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक 56 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है, जबकि 2 साल का बच्चा, एक 23 वर्षीय युवक और 39 वर्षीय महिला की हालत स्थिर बताई गई है।

वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य पुलिस की SWAT टीम स्थानीय पुलिस की मदद कर रही है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *