बाबर आजम कप्तान बनकर भी फ्लॉप, पूर्व कप्तान की वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी | ACTPnews

बाबर आजम कप्तान बनकर भी फ्लॉप, पूर्व कप्तान की वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी


बाबर आजम फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए हैं, लेकिन उनका बल्ला अभी तक पूरी तरह से खामोश है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बाबर एक छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए, हालांकि पूर्व कप्तान शान मसूद ने एक बेहतरीन पारी खेली और अभी तक नाबाद बने हुए हैं। टेस्ट में अब तक दो दिन का खेल हो चुका है। 

इमाम उल हक और शान मसूद के बीच अच्छी साझेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला अभी पोर्ट ऑफ स्पेन में जारी है। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 311 रनों का बड़ा स्कोर बनाया है। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शे होप ने 92 रन बनाए, हालांकि वे अपने शतक से आठ रन से चूक गए। इसके बाद जब पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हुई तो अजान उवैस बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इमाम उल हक और पूर्व कप्तान शान मसूद के बीच अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली। इमाम उल हक ने 63 रन की पारी खेली। 

बाबर आजम खेल सके केवल 23 रन की छोटी सी पारी

कप्तान बाबर आजम चार नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे केवल 23 रन बनाकर चलते बने। बाबर आजम को फिर से टेस्ट में कप्तान बनाया गया है, लेकिन कप्तान के तौर पर वापसी में उनका बल्ला नहीं चला। पूर्व कप्तान ने 88 रन बना लिए हैं। वे दूसरे का खेल खत्म होने तक नाबाद हैं। उनके साथ सलमान अली आगा क्रीज पर हैं, जिन्हें अभी अपना खाता खोलना है। दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ तब तक पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए थे। यानी पाकिस्तान की टीम अभी भी वेस्टइंडीज से 112 रन पीछे चल रही है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जा रहा है मुकाबला

दो टेस्ट मैचों की ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के तहत खेली जा रही है। जहां की अंक तालिका में पाकिस्तान टीम इस वक्त सबसे नीचे चल रही है। वेस्टइंडीज की टीम उससे एक पायदान आगे है। ऐसे में अंक तालिका की दो सबसे नीचे की टीमें आपस में भिड़ रही हैं। अभी तो देखकर ऐसा लगता है कि मैच पूरे पांच दिन चलना चाहिए। बाकी देखना होगा कि बचे हुए मैच में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं। 

यह भी पढ़ें 

वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे सीरीज के बाद की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, पर फिटनेस को लेकर चेताया

बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने के बाद गदगद हुए श्रेयस अय्यर, जमकर की युवा प्लेयर्स की तारीफ

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *