India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement | ACTPnews

India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत सरकार ने मंगलवार को उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और GenZ समूहों ने दिल्ली में हुए CJP के छात्र आंदोलन का समर्थन किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी चिंता पाकिस्तान का सीमा पार आतंकवाद है।

पाकिस्तान के कई इन्फ्लुएंसर्स ने समर्थन जताया था

CJP छात्र आंदोलन के दौरान पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने खुलकर छात्रों का समर्थन किया था। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के साझा इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के युवाओं की परेशानियां और उम्मीदें एक जैसी हैं।

इंस्टाग्राम पर करीब 3 लाख फॉलोअर्स वाले पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर बिलाल हसन ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत फैलाई गई है, लेकिन पाकिस्तान के लोग आंदोलन के पोस्टर, नारों और संदेशों को अच्छी तरह समझते हैं।

उन्होंने कहा,

QuoteImage

हम खुद को इस आंदोलन में देखते हैं। आखिर हम एक बंटे हुए परिवार के बच्चे हैं।

QuoteImage

बिलाल ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बहादुर बताया और कहा कि वे अपने देश का बेहतर भविष्य चाहते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे एकजुट रहें और कोई भी जोखिम सोच-समझकर उठाएं।

पाक क्रियटर्स ने मीम्स और वीडियो भी बनाए

समर्थन सिर्फ बयानों तक सीमित नहीं रहा। कई पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स ने आंदोलन पर मीम्स और वीडियो भी बनाए। कुछ ने मजाक में कहा कि उन्हें जंतर-मंतर पहुंचने से सिर्फ भारत-पाकिस्तान की सीमा रोक रही है।

वहीं, कुछ लोगों ने पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ प्रदर्शन में पहुंचने की कल्पना वाले वीडियो बनाए। एक अन्य वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला ने कहा कि भारत के GenZ की वजह से उसके लिए भारत से नफरत करना मुश्किल होता जा रहा है।

पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर महविश एजाज ने भी छात्र आंदोलन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले छात्रों की संघर्ष की कहानियों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

वहीं, पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर अहसान मिर्जा ने कहा,

QuoteImage

छात्रों को हमेशा छात्रों का साथ देना चाहिए। हम एक जैसे हैं। हमारे पूर्वजों ने एक ही रोटी खाई और अंग्रेजों के खिलाफ साथ लड़ाई लड़ी।

QuoteImage

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अहसान मिर्जा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्र आंदोलन का समर्थन किया था।

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अहसान मिर्जा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्र आंदोलन का समर्थन किया था।

पाकिस्तान से चल रहे 480 से ज्यादा हैंडल्स पर सरकार की नजर

  • दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसने 480 से ज्यादा पाकिस्तान-आधारित सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान की, जो छात्र आंदोलन से जुड़ी भ्रामक और फर्जी सामग्री फैला रहे थे। लेकिन पुलिस ने इन हैंडल्स के नाम सार्वजनिक नहीं किए।
  • द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कई AI से बने और फर्जी वीडियो पाकिस्तान से चल रहे सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए फैलाए जा रहे थे। सरकार इन हैंडल्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, लेकिन किसी हैंडल का नाम रिपोर्ट में भी नहीं दिया गया।
  • सरकार ऐसे कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर कार्रवाई कर रही है, जो पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं और खुद को भारतीय बताकर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सरकार ने छात्र आंदोलन पर टिप्पणी नहीं की

पिछले हफ्ते, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस आंदोलन पर आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से पूछा गया था कि क्या भारत में प्रदर्शनकारियों के साथ हुआ व्यवहार मानवाधिकार उल्लंघन माना जा सकता है।

इस पर अंद्राबी ने कहा, “यह भारत का आंतरिक मामला है। हम ऐसे मामलों पर टिप्पणी नहीं करते।”

NEET पेपर लीक विवाद से शुरू हुआ था आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और खास तौर पर NEET पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई सप्ताह तक प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। आंदोलन में छात्र आत्महत्याओं का मुद्दा भी उठाया गया।

20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद आंदोलन और तेज हो गया। बाद में 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना खत्म करने का ऐलान किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports