Jaisalmer TATA Safari Accident Video; Army Major Death – Lieutenant | ACTPnews

जिस ऊंट से कार टकराई थी, उसकी भी मौत हो गई है।


जैसलमेर में सेना की टाटा सफारी ऊंट से टकराकर चार से पांच बार पलट गई। हादसे में SUV ड्राइव कर रहे सेना के मेजर हमजा आरिफ (26) की मौत हो गई।

.

एक्सीडेंट में कार सवार 2 लेफ्टिनेंट भी गंभीर घायल हुए है। हादसा गुरुवार देर रात 12.30 बजे शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया में हुआ।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां मेजर हमजा को मृत घोषित कर दिया गया। मध्य प्रदेश के रहने वाले मेजर की एक महीने पहले ही शादी हुई थी।

एआई VIDEO से देखिए- कैसे हुआ एक्सीडेंट

लगभग 100 मीटर तक घिसटती हुई गई SUV

सदर थाना के एएसआई जगदीश चारण ने बताया कि मेजर हमजा आरिफ (26) और उनके साथ दो अन्य जवान ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे।

आर्मी स्टेशन के पास अचानक सामने आया ऊंट के कारण एक्सीडेंट हो गया। ऊंट से टकराने के बाद गाड़ी करीब पांच बार पलटी खाते हुए लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

जिस ऊंट से कार टकराई थी, उसकी भी मौत हो गई है।

2 लेफ्टिनेंट गंभीर घायल

हादसे में सेना के 2 लेफ्टिनेंट भी गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और अभिनव राठौड़ का थईयात के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद पुलिस और मिलिट्री पुलिस (आर्मी पुलिस) ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के सभी कारणों की जांच की जा रही है।

….

आर्मी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

आर्मी ट्रक-एम्बुलेंस में टक्कर, मां और बेटा-बेटी की मौत:गाड़ी के परखच्चे उड़े; कैंसर से जूझ रही थीं महिला, हॉस्पिटल से जा रहे थे घर

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 5 जुलाई को सेना के ट्रक (एंबुलेंस/मेडिकल सपोर्ट) से भिड़ंत में प्राइवेट एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में कैंसर पीड़ित महिला, उसके बेटे और बेटी की मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports