इजरायल ने तोड़ दी हिज्बुल्लाह की कमर! साउथ लेबनान में तबाह कर दिया उसका अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क | ACTPnews

इजरायल ने तोड़ दी हिज्बुल्लाह की कमर! साउथ लेबनान में तबाह कर दिया उसका अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क


इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने आज (शुक्रवार को) बताया कि उसने साउथ लेबनान में ब्यूफोर्ट रिज के नीचे कई महत्वपूर्ण अंडरग्राउंड सुरंगों को तबाह कर दिया है। यह एक्शन सिक्योरिटी जोन वाले क्षेत्र में एक “लिमिटेड एक्टिविटी” के दौरान किया गया। यह ऐसे समय में हुआ है जब अगले महीने अगस्त में इटली के रोम में अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान में बातचीत फिर से शुरू होने वाली है।

हिज्बुल्लाह के सेंट्रल कमांड सेंटर वाले टनल नेटवर्क का काम तमाम

इजरायली सेना ने बताया कि यह टनल नेटवर्क हिज्बुल्लाह के लिए एक सेंट्रल कमांड सेंटर का काम करता था, जहां से उसके कमांडर जंग से जुड़ी एक्टिविटीज को संभालते थे। इजरायली सैनिकों और नागरिकों पर अटैक करने के लिए निर्देश देते थे।

ईरान ने की थी टनल बनाने की प्लानिंग और फंडिंग

IDF के मुताबिक, यह अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क कई लेवल वाला था। हिज्बुल्लाह ने इसे दो दशकों में बनाया था। IDF ने ये भी कहा कि अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क, साउथ लेबनान में हिज्बुल्लाह की ‘बदर यूनिट’ के लिए सेंट्रल कमांड सेंटर के रूप में काम करता था। इसकी प्लानिंग और फंडिंग ईरान के शासन ने की थी। IDF ने कहा कि यह अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क नॉर्थ इजरायल के लिए खतरा था क्योंकि यह उसके मेटुला और गैलिली पैनहैंडल क्षेत्र से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित था।

जंग के दौरान, इजरायली नागरिकों और IDF सैनिकों पर इस अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क से दर्जनों विस्फोटक उपकरण, UAV और एंटी-टैंक मिसाइलें दागी गईं। IDF ने जमीन के नीचे बने टनल के नेटवर्क के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया: IDF

ब्यूफोर्ट रिज में पूरी हुई IDF की तैनाती

इजरायली सेना ने कहा कि उसने पिछले कुछ सप्ताह में लेबनान के ब्यूफोर्ट रिज में अपनी तैनाती को पूरा कर लिया है। इसके अलावा, IDF ने जमीन के नीचे बनी सुरंगों के नेटवर्क पर अपना ऑपरेशनल कंट्रोल बनाए रखा और उन्हें तबाह करने की तैयारी भी की है।

सीजफायर समझौते का पालन करेगा इजरायल

इसके साथ ही, इजरायली सेना ने यह भी कहा कि वह लेबनान के साथ हुए सीजफायर समझौते का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही अपनी आर्मी के लिए खतरों को खत्म करने के मकसद से ऑपरेशन भी जारी रखेगी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर इजरायल से नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि लेबनान में अब सीरिया कमान संभाले।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- लेबनान के हिज़्बुल्लाह कौन हैं? जिसके लिए अमेरिका-ईरान डील पर मंडरा रहे खतरे के बादल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed