श्रीनगर4 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार
- कॉपी लिंक
तस्वीरें अनंतनाग मेडिकल कॉलेज की हैं, जहां दूसरे घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।
कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग की। टारगेट किलिंग की इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर घायल है। फिलहाल उसे अनंतनाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
सिक्योरिटी फोर्सेस ने दैनिक भास्कर को बताया कि आतंकवादियों ने केलम इलाके में दो प्रवासी लोगों को निशाना बनाया। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।
10 दिन पहले पुलिस जवान पर हुआ था आतंकी हमला

विजुअल अनंतनाग के लाल चौक इलाके का है।
10 दिन पहले ऐसा ही एक आतंकी हमला अनंतनाग के लाल चौक इलाके में 21 जुलाई को हुआ था। आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था।
अचानक हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं
- 18 जुलाई: राजौरी LoC पर घुसपैठ की कोशिश: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर 17 जुलाई की रात संदिग्ध गतिविधि देख भारतीय सेना ने फायरिंग की। तारकुंडी फॉरवर्ड इलाके में करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी हुई। सेना का दावा था कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
- 8 जुलाई: शोपियां लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर: सुरक्षाबलों ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी को मार गिराया। वह पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल था। यह सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF का जॉइंट ऑपरेशन था।














