चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने एक महिला पर गोली चला दी गई। गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। घटना उस समय हुई, जब महिला कोर्ट के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थी। महिला की पहचान मनविंदर कौर के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में सेक्टर 19 की रहने वाली हैं। वह कोर्ट के आदेशानुसार अपने मकान का कब्जा लेने आई थीं। कब्जा दिलाने की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, ताकि कोर्ट के आदेश का पालन कराया जा सके। इसी दौरान मकान पर कब्जा किए बैठे वकील जेपीएस चड्ढा ने अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से ऊपर बालकनी से मनविंदर कौर पर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद के 3 PHOTOS… कोर्ट के आदेश पर कब्जे के लिए पहुंचे थे घटना के बाद मौके पर पहुंचे DSP धीरज कुमार ने बताया कि जिस मकान पर एडवोकेट जेपीएस चड्ढा का कब्जा है, वह पहले किराए पर लिया गया था। अब इसके मालिक इसे खाली कराना चाहते थे, लेकिन किराएदार वकील इसे खाली करने को तैयार नहीं थे। DSP ने बताया कि शनिवार को मकान की मालकिन मनजिंदर कौर कोर्ट के आदेश पर अपना कब्जा लेने पहुंची थीं। उनके साथ कोर्ट का एक सदस्य और चंडीगढ़ पुलिस के जवान भी मौजूद थे। उन्होंने आकर पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कुंडी लगी हुई थी, इसलिए दरवाजा नहीं खुला। ताला तोड़कर कब्जा दिलाया जाना था DSP ने कहा- कोर्ट के आदेश के तहत मकान का ताला तोड़कर भी मालिक को कब्जा दिलाया जाना था। इसलिए, जवानों ने घर का लॉक तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान घर में बैठे वकील जेपीएस चड्ढा बालकनी में आए और उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली मनजिंदर कौर के सिर में लगी, जिससे वे घर के दरवाजे पर ही गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी एडवोकेट जेपीएस चड्ढा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल मनजिंदर कौर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपी के बेटे ने ये बातें बताईं… वारदात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
चंडीगढ़ में वकील ने महिला को गोली मारी:मकान का कब्जा लेने पहुंची थी, लाइसेंसी दुनाली से पुलिस के सामने बालकनी से फायरिंग की | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

आध्यात्मिक शरण में एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा:पालमपुर में 30 साल बाद गुरु से मिलीं; बोलीं-'घर वापसी' जैसा आध्यात्मिक अनुभव मिला | ACTPnews
-

ट्रंप की धमकी पर ईरान ने जारी की तबाही की लिस्ट, कहा, ‘खाड़ी में इतने बम मारेंगे, गिन नहीं पाओगे’ | ACTPnews
-
-

शिल्पा शेट्टी ने पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का लिया आशीर्वाद, काठमांडू से शेयर की खूबसूरत झलक | ACTPnews
-

मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत की पुष्टि हुई, PoK की चोटी पर बर्फीले तूफान के बाद हुए थे लापता, जानें उनके बारे में | ACTPnews








