‘6 महीने में मर जाता’, राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ में बताया अपना आखिरी सीक्रेट, बोले- ‘सेट पर शराब पीने लगा था’ | ACTPnews

'6 महीने में मर जाता', राम कपूर ने 'लॉक अप 2' में बताया अपना आखिरी सीक्रेट, बोले- 'सेट पर शराब पीने लगा था'


‘लॉक अप 2’ का हालिया एपिसोड कई इमोशनल पलों से भरा हुआ था, जहां ‘जजमेंट डे’ पर राम कपूर और आकांक्षा चौधरी ने अपने आखिरी सीक्रेट रिवील किए। टास्क के दौरान टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक राम ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक हौरान कर देने वला खुलासा किया, जिसके बारे मे उनकी पत्नी गौतमी को भी नहीं पता था। राम कपूर ने अपने स्वास्थ्य समस्याओं और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दौरान शराब पीने के बारे में खुलासा किया। इस दौरान शो से बहार होने के पहले आकांक्षा चौधरी ने भी अपना आखिरी राज सभी को बता दिया, जिसे सुन होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने उनकी तारीफ की।

राम कपूर ने किया आखिरी सीक्रेट का खुलासा

राम कपूर ने उन गलतियों के बारे में बताया, जिन्होंने उनकी जिंदगी बदल दी। राम कपूर ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की सफलता के दौरान अपनी लाइफ से जुड़ी एक बहुत निजी बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका वजन इतना बढ़ गया था कि डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें डायबिटीज थी और वे दिन में तीन बार इंसुलिन के इंजेक्शन लेते थे, लेकिन उन्होंने माना कि उन्होंने डॉक्टर्स की सलाह को नजरअंदाज किया, क्योंकि उन्हें लगता था कि दर्शक उन्हें उस इमेज के लिए पसंद करते हैं जो उन्होंने टेलीविजन पर बनाई थी। उन्होंने कहा:

‘मुझे इतना प्यार मिला मेरे मोटे की वजह से और इतनी चर्चा हुई कि कुछ समय के लिए मुख्य रेटिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टीवी स्टार बन गया था। मैं मोटा हो गया। मुझे डायबिटिक स्ट्रोक हो सकता था, क्योंकि मैं दिन में तीन बार इंसुलिन लेता था। मेरा शुगर लेवल 400, 500, 600+ तक पहुंच जाता था। मैं 6 महीने में मर जाता। मैं बहुत बुरा इंसान बन गया था। मैं शूटिंग पर 6-6 घंटे देर से पहुंचता था। मैं सेट पर शराब पीता था। मैंने लोगों से बहुत बुरे तरीके से बात की। मैं एक मॉन्स्टर बन गया था। मैं ऐसा इंसान बन गया था कि अब मुझे खुद पर शर्म आती है, लेकिन मेरे बच्चों ने मेरी जिंदगी में दस्तक दी और फिर सबकुछ बदल गया। मैंने अपनी हेल्थ और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना शुरू कर दिया। आज मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हूं।’

शराब की लत ने शो करा दिया था बंद

एक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि उस दौर का उनके काम पर क्या असर पड़ा। उन्होंने कहा कि वे अक्सर सेट पर देर से पहुंचते थे। साथियों के साथ बुरा बर्ताव करते थे और यहां तक कि शूट के दौरान शराब भी पीते थे। इस वक्त को याद करते हुए, राम बताया कि उनके इन कामों की वजह से ही ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो खत्म हुआ। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के जन्म ने उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने कहा कि पिता बनने के बाद उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने और अपनी जिंदगी को फिर से बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली। खासकर उस दौर के बाद, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय बताया।

ये भी पढ़ें – ‘लॉक अप 2’ में गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से मांगी माफी, पति राम कपूर के व्यवहार पर जताया अफसोस

श्रेया कालरा के बाद राम कपूर ने आकांक्षा चौधरी को किया Kiss, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, वीडियो देख भड़के फैंस

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed