India Test Squad Vs Sri Lanka; Auqib Nabi Jasprit Bumrah | ACTPnews

India Test Squad Vs Sri Lanka; Auqib Nabi Jasprit Bumrah


49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है।

इससे पहले रविवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह को बाएं घुटने की परेशानी है। टीम प्रबंधन और BCCI ने उनके लंबे करियर को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेने का फैसला किया है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।

आकीब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका

23 साल के आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया था और अब उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में मौका मिलने जा रहा है। आकिब नबी का चयन पहली बार भारतीय टीम में हुआ है। वह परवेज रसूल और उमरान मलिक के बाद जम्मू-कश्मीर से भारत की सीनियर टीम में जगह बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी है।

BCCI ने दी जानकारी

BCCI ने आधिकारिक तौर पर इस बदलाव की पुष्टि की है। हालांकि, बुमराह को टीम से बाहर करने या आकिब नबी को शामिल करने के पीछे के कारणों का विवरण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। टीम इंडिया के आगामी मैचों में अब आकिब नबी गेंदबाजी की कमान संभालते नजर आएंगे।

हाल ही में इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे पर थे आकिब नबी हाल ही में इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मैचों में छह विकेट अपने नाम किए थे। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम अब सीनियर भारतीय टीम में चयन के रूप में मिला है।

शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी टीम श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम का हिस्सा हैं। वहीं, साई सुदर्शन का चयन फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगा। इस टीम में रवींद्र जडेजा की भी वापसी हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के 33 साल के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन टीम में नया चेहरा हैं। भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह सीरीज जीतनी जरूरी है। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार मिली थी।

————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर:घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा।

बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे थे। बेंगलुरु में मौजूद BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी वापसी न करने की सलाह दी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक आराम करने को कहा गया है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed