लंका प्रीमियर लीग यानी LPL 2026 के फाइनल में गॉल के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि जाफना किंग्स की पूरी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। चरिथ असलंका और ईशान मलिंगा की घातक गेंदबाजी के बाद गॉल गैलेंट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की और पहली बार लंका प्रीमियर लीगका खिताब अपने नाम कर लिया।
असलंका और मलिंगा ने किया कमाल
कोलंबो में खेले गए लंका प्रीमियर लीग के फाइनल में गॉल गैलेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफना किंग्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। कम स्कोर वाले मुकाबले में गॉल की जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी। चरिथ असलंका और ईशान मलिंगा ने मिलकर 6 विकेट झटके और जाफना की पारी को 123 रन पर समेट दिया। इसके बाद गॉल ने 25 गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जाफना किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए। विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों की अपनी पारी में अहम योगदान दिया, लेकिन 13वें ओवर में ईशान मलिंगा ने उनकी पारी का अंत कर दिया।
चामिंदु विक्रमसिंघे ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर जाफना की पारी को रफ्तार देने की कोशिश की। हालांकि, गॉल के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट निकालकर जाफना के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। चरिथ असलंका ने तीन विकेट लेकर जाफना के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ी, जबकि ईशान मलिंगा ने भी तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। थारिंदु रत्नायके ने भी गेंद से प्रभाव छोड़ा और दो विकेट हासिल किए। मलिंगा के तीन विकेट उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनाने के लिए भी काफी रहे। उन्होंने पूरे सीजन में 17 विकेट अपने नाम किए और 9.32 की इकॉनमी से गेंदबाजी की।
टॉम रोजर्स ने खेली अहम पारी
124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गॉल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में सैम हार्पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टॉम रोजर्स ने पारी को संभाला। उन्होंने 27 गेंदों पर 34 रन बनाकर टीम को लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाया। 9वें ओवर में शाकिब अल हसन ने लगातार दो झटके देकर मुकाबले में जाफना की वापसी की उम्मीद जगाई। उन्होंने पहले रोजर्स को आउट किया और फिर दिनुरा कलुपहाना को पवेलियन भेजा। कलुपहाना ने 19 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके कुछ ही देर बाद चमिका करुणारत्ने भी आउट हो गए। हालांकि, गॉल ने दबाव में अपना संयम नहीं खोया। दासुन शनाका और सहान अराचिगे ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को पांच विकेट से जीत दिलाकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ गॉल गैलेंट ने पहली बार LPL ट्रॉफी अपने नाम की।
यह भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर की ETPL में एंट्री, जिमी नीशम ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े
मिचेल स्टार्क रचेंगे इतिहास, 5 विकेट लेते ही शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा के खास क्लब में होगी एंट्री
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













