जोश हेजलवुड 5 विकेट लेते ही छू लेंगे बड़ा मुकाम, अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के 8 गेंदबाजों के नाम कारनामा | ACTPnews

जोश हेजलवुड 5 विकेट लेते ही छू लेंगे बड़ा मुकाम, अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के 8 गेंदबाजों के नाम कारनामा


ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त से पहले टेस्ट मैच का आगाज होगा। डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में ये मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें जोश हेजलवुड के पास खास मुकाम हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा।

स्पेशल क्लब में होगी एंट्री

दरअसल, जोश हेजलवुड टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने के बेहद करीब बैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 5 विकेट चटकाते ही हेजलवुड 300 विकेट अपने खाते में पूरे कर लेंगे और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 42वें और नौवें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगे। हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के शानदार तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। 35 साल के हेजलवुड ने 76 टेस्ट मैचों की 143 पारियों में 24.21 के औसत से 295 विकेट चटकाए हैं। इसमें 13 बार 5 विकेट चटकाने का कारनामा भी शामिल है।

स्टार्क भी रचेंगे इतिहास

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक जिन गेंदबाजों ने 300 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं, उनमें शेन वॉर्न (708), नाथन लॉयन (567), ग्लेन मैक्ग्रा (563), मिचेल स्टार्क (433), डेनिस लिली (355), पैट कमिंस (315), मिचेल जॉनसन (313) और ब्रेट ली (310) शामिल हैं। हेजलवुड अब इस खास क्लब में शामिल होने के बहुत करीब हैं। हेजलवुड के अलावा मिचेल स्टार्क भी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। स्टार्क अगर पांच और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह घरेलू जमीन पर 400 विकेट पूरे करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन जाएंगे। यही नहीं, स्टार्क के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिल देव और डेल स्टेन को पछाड़ने का भी शानदार मौका है।

बांग्लादेश के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, मरारा स्टेडियम, डार्विन, 
  • दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके

 

दोनों टीमों का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

बांग्लादेश की टीम (पहला टेस्ट): नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, अमित हसन, जेकर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन।

यह भी पढ़ें:

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में दिखेगा गिल और अभिषेक का जलवा, सनवीर सिंह बने सबसे महंगे खिलाड़ी

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने अब खोला राज

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *