‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-गोल्ड लेकर फरार हुआ आरोपी, बिहार से गिरफ्तार | ACTPnews

'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-गोल्ड लेकर फरार हुआ आरोपी, बिहार से गिरफ्तार


अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई स्थित घर से करीब 76.39 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दरभंगा से पकड़ा है। उसके पास से चोरी की गई करीब 51 लाख रुपये की संपत्ति बरामद होने का दावा किया गया है। मुंबई की सांताक्रूज पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह वारदात जुलाई में मुंबई के सांताक्रूज स्थित लोपामुद्रा राउत के घर में हुई थी। आरोपी घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गया था। चोरी किए गए सामान में महंगी घड़ी, सोने के दो बिस्किट और नकदी समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं।

आरोपी के पास से 51 लाख से ज्यादा की चोरी की संपत्ति बरामद की गई

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को उसके बिहार में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम दरभंगा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 51 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी में उसके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं और बाकी रकम या सामान कहां है।

शहर से बाहर थीं लोपामुद्रा राउत

बताया जा रहा है कि आरोपी ने उस समय चोरी को अंजाम दिया, जब लोपामुद्रा काम के सिलसिले में शहर से बाहर थीं। एक्ट्रेस 20 जून से 27 जुलाई के बीच शहर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी ने चोरी का प्लान बनाया और उनके घर में रखे सोने के गहने, कैश और सोने के बिस्किट लेकर फरार हो गया। इसके बाद लोपामुद्रा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सांताक्रूज पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच ने जॉइंट ऑपरेशन के जरिए आरोपी को ढूंढ निकाला और उसके पास से बरामद लाखों का सामान जब्त कर लिया है।

कौन हैं लोपामुद्रा राउत?

लोपामुद्रा राउत की बात करें तो वह एक एक्ट्रेस और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। लोपामुद्रा, तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री ली। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं और कुछ वेब सीरीज में भी एक्ट्रेस ने काम किया है। पिछले कुछ समय से वह एक्टिंग में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। कुछ महीने पहले ‘बिग बॉस’ फेम कशिश कपूर के घर भी चोरी का मामला सामने आया था। एक्ट्रेस ने इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूरी घटना का जिक्र किया था।

ये भी पढ़ेंः ‘बिग बॉस 19’ फेम नेहल चुडासमा ने अमीन घेसमती संग रिश्ता किया ऑफिशियल, वायरल पोस्ट के कैप्शन ने खोला राज

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports