दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार दोपहर (GMT) 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। स्थानीय समय के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 7 बजे आया। लोग घबराकर घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) और कोलंबिया की भूकंप निगरानी एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सान होजे डेल पालमार इलाके में था। भूकंप का केंद्र जमीन के काफी नीचे होने के बावजूद इसके झटके बड़े इलाके में महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, चोको प्रांत के क्विब्डो शहर में कई इमारतों को संरचनात्मक नुकसान पहुंचा है। हालांकि, फिलहाल किसी के घायल होने या जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन कर रहा है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप:केंद्र 94 किमी नीचे था, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर रिलीज, अब पत्रकार बन अवैध रेत खनन पर्दाफाश करने निकलीं एक्ट्रेस | ACTPnews
-

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर अचानक ईंटों की बारिश, अंदर मौजूद थे पुजारी-श्रद्धालु; देखें VIDEO | ACTPnews
-

हिंदुस्तान वापस लाया गया नशे के कारोबार में मोस्ट वॉन्टेड नवप्रीत, गृह मंत्री अमित शाह ने दोहराई दिसंबर 2029 तक हर ड्रग-कार्टेल को खत्म करने की बात | ACTPnews
-

CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे | ACTPnews








