सांप ने डसा तो युवक ने गुस्से में कोबरा को ही काट लिया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; नाग की मौत | ACTPnews

सांप ने डसा तो युवक ने गुस्से में कोबरा को ही काट लिया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती; नाग की मौत


ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने गलती से कोबरा सांप पर पैर रख दिया, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया। सांप को देखकर युवक डर गया, लेकिन भागने के बजाय उसने सांप को पकड़ लिया और कथित तौर पर उसके फन को अपने दांतों से काटकर उसे मार डाला। यह अजीब घटना लाइकेरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवक की पहचान करमापाड़ा गांव के धर्मसिंह खड़िया के रूप में हुई है। 

पैर पड़ने पर सांप ने काटा

जानकारी के अनुसार, धर्मसिंह खड़िया अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर एक कोबरा सांप पर पड़ गया। पैर पड़ते ही सांप ने उसे काट लिया। अचानक सामने फन फैलाए कोबरा को देखकर धर्मसिंह डर गया। हालांकि, इसके बाद उसने जो किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। धर्मसिंह ने सांप से दूर जाने के बजाय उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर उसके फन को अपने दांतों से काट लिया। बताया जा रहा है कि उसने सांप को इसी तरह मार डाला।

दांत से काटकर सांप को मार डाला

धर्मसिंह के अनुसार, उसे पहले किसी ने बताया था कि अगर सांप किसी व्यक्ति को काट ले, तो बदले में सांप को काटने से शरीर में जहर नहीं रहता। इसी बात पर विश्वास करते हुए उसने सांप को पकड़कर उसे काट लिया। धर्मसिंह ने बताया कि सांप उसकी तरफ देख रहा था और जब वह उसकी ओर आया, तो उसने उसे पकड़ लिया और मार दिया। उसने यह भी बताया कि किसी ने पहले उससे कहा था कि सांप को पकड़कर मार देना चाहिए और फिर उसे दूर फेंक देना चाहिए।

अस्पताल में भर्ती हुआ शख्स

धर्मसिंह के इस तरह सांप को पकड़ने और काटने के बाद कोबरा की मौत हो गई। हालांकि, कुछ समय बाद धर्मसिंह की तबीयत खराब होने लगी। तब परिवार के लोग उसे इलाज के लिए गोविंदपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल धर्मसिंह का इलाज चल रहा है। इस घटना में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सांप के काटने की स्थिति में किसी भी तरह के पारंपरिक या झाड़-फूंक वाले उपायों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। सांप के काटने को मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है। ऐसी स्थिति में समय बर्बाद किए बिना तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है। (इनपुट- शुभम कुमार)

यह भी पढ़ें-

झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग की राहुल गांधी ने की निंदा, जंतर-मंतर मामले पर केंद्र से पूछे सवाल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports