बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्यार और वफादारी को लेकर एक क्रिप्टिक संदेश साझा किया है। यह पोस्ट उनके पूर्व पति मोहसिन अख्तर द्वारा जून में आयोजित अपने दूसरी शादी के रिसेप्शन की नई तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सामने आया है। तस्वीरों के साथ मोहसिन ने अपनी नई पत्नी निधा भट्ट के लिए एक प्यार भरा संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने निधा को केवल अपनी पत्नी ही नहीं, बल्कि अपना घर और सुकून भी बताया।
उर्मिला ने पोस्ट में क्या लिखा?
मोहसिन के इस पोस्ट के तुरंत बाद उर्मिला मातोंडकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे प्यार, वफादारी और समय जैसी कीमती चीजें पसंद हैं।’ हालांकि उर्मिला की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस पोस्ट को सीधे तौर पर मोहसिन की दूसरी शादी और उनकी तस्वीरों पर उर्मिला की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
उर्मिला का क्रिप्टिक पोस्ट।
मोहसिन अख्तर का भावुक संदेश और तस्वीरें
सामने आई तस्वीरों में मोहसिन अख्तर गुलाबी रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी निधा भट्ट पीच रंग के परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहसिन ने एक बेहद भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ‘तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनी हो, बल्कि मेरा घर, मेरा सुकून और मेरे हर दिन का सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गई हो। मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में लाने के लिए अल्लाह का शुक्रगुजार हूं और वादा करता हूं कि अपने सफर के हर दौर में तुम्हारा ख्याल रखूंगा, तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा और तुमसे प्यार करूंगा।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘यह शुरुआत हमारे लिए, हमेशा के लिए और उस खूबसूरत जिंदगी के लिए है जिसे हम साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं। मेरी बनने के लिए शुक्रिया, मेरा प्यार। तुम्हारे लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’
जून में हुई थी दूसरी शादी का ऐलान
उर्मिला और मोहसिन का रिश्ता और तलाक
मोहसिन अख्तर की पहली शादी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों 4 फरवरी 2016 को एक सादे और निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। अलग-अलग धर्म से होने और दोनों के बीच 10 साल की उम्र का अंतर होने के कारण उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। कश्मीर के रहने वाले व्यवसायी और मॉडल मोहसिन की मुलाकात उर्मिला से 2014 में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भांजी की शादी में हुई थी। मनीष उन चुनिंदा हस्तियों में शामिल थे जो इस शादी में मौजूद थे। वर्ष 2024 में उर्मिला और मोहसिन के वैवाहिक जीवन में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद सितंबर 2024 में दोनों के करीबी सूत्रों के हवाले से यह खबर आई कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













