ग्रीन को आउट करने के बाद तस्कीन अहमद का अजीबोगरीब सेलिब्रेशन, जीभ बाहर निकालकर डांस करते हुए VIDEO वायरल | ACTPnews

ग्रीन को आउट करने के बाद तस्कीन अहमद का अजीबोगरीब सेलिब्रेशन, जीभ बाहर निकालकर डांस करते हुए VIDEO वायरल


क्रिकेट में विकेट का जश्न अक्सर जोश और जुनून से भरा होता है, लेकिन डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का अंदाज कुछ ऐसा रहा कि विकेट से ज्यादा उनका सेलिब्रेशन सुर्खियां बन गया। कैमरन ग्रीन को आउट करने के बाद तस्कीन मैदान पर अचानक डांस करने लगे और जीभ बाहर निकालकर ऐसा रिएक्शन दिया कि कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के शुरुआती दिन मेजबान टीम के बल्लेबाजों को बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने जमकर परेशान किया। डार्विन में हसन महमूद, तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। पहले सेशन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74 रन पर चार विकेट हो चुका था।

ग्रीन को आउट करने पर तस्कीन का अनोखा जश्न

कैमरन ग्रीन थोड़ी देर के लिए क्रीज पर सहज नजर आ रहे थे, लेकिन 22वें ओवर में उनकी पारी का अंत हो गया। तस्कीन अहमद की गेंद पर ग्रीन ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बीचोंबीच नहीं आई और हवा में उछल गई। मिडविकेट पर खड़े मुशफिकुर रहीम ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच लपक लिया। ग्रीन सिर्फ 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। जैसे ही बांग्लादेशी खिलाड़ी कैच का जश्न मनाने रहीम की ओर दौड़े, तस्कीन ने वहीं कुछ सेकंड का अजीबोगरीब डांस कर दिया। उन्होंने जीभ बाहर निकालकर खास अंदाज में विकेट सेलिब्रेट किया। तस्कीन के इस रिएक्शन का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

बांग्लादेशी पेसर्स ने ऑस्ट्रेलिया को किया परेशान

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान पैट कमिंस के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद अच्छी शुरुआत की थी। जेक वेदराल्ड और ट्रेविस हेड ने मिलकर टीम का स्कोर 45 रन तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने लगातार विकेट गिरने शुरू हो गए। हसन महमूद ने पहले वेदराल्ड को 37 गेंदों में 23 रन पर आउट किया। इसके अगले ही ओवर में ट्रेविस हेड भी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इबादत हुसैन ने मार्नस लाबुशेन को बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के हाथों कैच करा दिया। स्टीव स्मिथ भी एक मौके पर बच गए, जब स्लिप में उनका कैच छूट गया। हालांकि, बांग्लादेश को लंच से ठीक पहले कैमरन ग्रीन का विकेट मिल गया और ऑस्ट्रेलिया मुश्किल स्थिति में पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट मैच के दौरान पड़ने लगा सूर्य ग्रहण, मैच छोड़ सब देखने लगे ये अद्भुत नजारा, देखें VIDEO

जेक वेदराल्ड ने अपने शहर में टेस्ट खेलने के साथ ही बनाया खास रिकॉर्ड, लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने खोए 4 विकेट

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *