स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण है। इसका जवाब देते हुए ईरानी अधिकारियों ने गुरुवार यानी 13 अगस्त को कहा कि Strait of Hormuz अब भी ईरान के प्रबंधन और नियंत्रण में है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की बासिज मिलिशिया के प्रमुख हुसैन ताएब ने ईरानी सरकारी टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य “इस्लामिक रिपब्लिक के प्रबंधन और नियंत्रण में है” और देश पूरी सुरक्षा के साथ आगे बढ़ रहा है।
अराघची ने ट्रंप के दावे पर क्या कहा?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी अमेरिका के दावे की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अमेरिका लंबे समय से खुफिया विफलताओं के कारण गलत आकलन करता रहा है। उन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध और अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ को लेकर अमेरिकी रुख को इसी तरह की बड़ी गलतफहमी बताया।
वहीं, ईरानी सांसदों ने भी कहा है कि हॉर्मुज से गुजरने पर लगाई गई पाबंदियां विशेष रूप से अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों पर लागू हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य बेहनाम सईदी ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि इजरायल और अमेरिका से जुड़े जहाजों को Strait of Hormuz से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इजरायली जहाजों को “युद्ध हो या शांति”, किसी भी परिस्थिति में हॉर्मुज़ से गुजरने का अधिकार नहीं होगा।
ट्रंप ने किया था ‘टोटल कंट्रोल’ का दावा
ईरान का यह बयान ट्रंप के उस दावे के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल और उनका देश इसे बनाए रखने का इरादा रखता है। उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को “स्टील की दीवार” करार देते हुए कहा कि ईरान इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकता। हालांकि, ईरान लगातार अमेरिका के इन दावों का विरोध करता रहा है।
ये भी पढ़ें-
कुछ महीने पहले पीटे गए थे नेपाल के पूर्व पीएम, अब स्वदेश वापसी पर हुआ भव्य स्वागत
पुतिन की किस हरकत पर भड़का जापान? PM ने कहा- ‘ये बिल्कुल बर्दाश्त के लायक नहीं है’
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













