Amritsar Firing | Akal Takht Former Jathedar Car Attacked; Sukhbir Badal Case | ACTPnews

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि गोली कुछ फीट इधर-उधर होती तो संतरी या किसी राहगीर को लग सकती थी।


अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की कार पर लगी गोली के निशान। इनसेट में पूर्व जत्थेदार की फाइल फोटो

अमृतसर के प्रताप नगर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। घटना का पता उस समय चला, जब घर के बाहर खड़ी कार पर गोली लगने का निशान मिला और मौके से एक कारतूस भी बरामद हुआ।

.

सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की भी बात सामने आई है। लेकिन फायरिंग करने वाले लोगों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ही करीब 2 साल पहले सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। सुखबीर बादल पर कल (13 अगस्त को) महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया था।

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि गोली कुछ फीट इधर-उधर होती तो संतरी या किसी राहगीर को लग सकती थी।

5 पॉइंट में जानिए ज्ञानी रघबीर सिंह कौन हैं..

  • अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार: ज्ञानी रघबीर सिंह जून 2023 में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार नियुक्त किए गए थे। मार्च 2025 में SGPC ने उन्हें इस पद से हटा दिया था।
  • श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी: वे श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल), अमृतसर के मुख्य ग्रंथी के रूप में भी सेवा निभा चुके हैं।
  • लंबे समय से धार्मिक सेवा से जुड़े: ज्ञानी रघबीर सिंह ने लंबे समय तक गुरुद्वारों में ग्रंथी और धार्मिक सेवक के रूप में सेवा की। वे अकाल तख्त साहिब में पंज प्यारों में भी सेवा निभा चुके हैं।
  • तख्त श्री केसगढ़ साहिब में भी सेवा: वे तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार/कार्यवाहक जत्थेदार के पद पर भी रहे हैं।
  • सुखबीर बादल से जुड़े फैसलों में भूमिका: उनके जत्थेदार रहते शिरोमणि अकाली दल के नेताओं, खासकर सुखबीर सिंह बादल से जुड़े धार्मिक और पंथक मामलों पर अकाल तख्त साहिब के फैसले चर्चा में रहे।

पूर्व जत्थेदार ने ये बड़ी बातें कही….

  • पूर्व जत्थेदार ने बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 11:04 बजे उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी के बोनट में गोली लगी थी। इसका पता परिवार को 13 अगस्त शाम करीब सवा 5 बजे चला, जब ड्राइवर गाड़ी साफ कर रहा था और उसे गोली का निशान मिला। जांच में यह .32 बोर की गोली निकली।
  • उन्होंने बताया कि CCTV में गोली लगने की आवाज रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में एक युवक स्कूटी पर घर के पास आता-जाता और बाद में चौक में फोन पर बात करता दिखाई दिया है। हालांकि, युवक की पहचान और उसकी मंशा को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। CCTV की जानकारी DGP और पुलिस कमिश्नर को दे दी गई है।
  • पूर्व जत्थेदार ने कहा कि उन्हें किसी तरह की सीधी धमकी या फोन नहीं आया था, लेकिन पहले भी रास्ते में उनकी गाड़ी को साइड मारने या काफिले में गाड़ी घुसाने की कोशिशें होती रही हैं। मगर इन चीजों को हमने कभी सीरियस नहीं लिया।
  • उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि गोली कुछ फीट इधर-उधर होती तो संतरी या किसी राहगीर को लग सकती थी और जान का नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि दुश्मनी या फायरिंग के पीछे की मंशा के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

अकाल तख्त के बारे में जानिए, जिसके ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार रहे

***********

ये खबर भी पढ़ें:

सुखबीर बादल की छाती में कृपाण घोंप करनी थी हत्या: पूर्व डिप्टी CM हाथ आगे कर बचे; सांसद पत्नी हरसिमरत जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं

महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला किया। हालांकि, हमलावर निहंग को उसी समय दबोच लिया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर निहंग जसपाल सिंह सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने की कोशिश में था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports