बांग्लादेश ने जीत के साथ रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने वाले बनी सिर्फ तीसरी एशियाई टीम | ACTPnews

बांग्लादेश ने जीत के साथ रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने वाले बनी सिर्फ तीसरी एशियाई टीम


बांग्लादेश की टीम जो 23 साल के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है उन्होंने मेजबान टीम को डार्विन के मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में 9 विकेट से एकतरफा मात देने के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बांग्लादेश के लिए दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी जिसमें उनको वॉर्मअप मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने के साथ उनकी तरफ से मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम जहां ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराने वाली भारत और पाकिस्तान के बाद तीसरी एशियाई टीम बन गई है तो वहीं सबसे कम मैचों में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मुकाबला जीतने के मामले में बांग्लादेश ने भारत और पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

बांग्लादेश ने सिर्फ तीसरे टेस्ट में हासिल की ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली जीत

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक की सिर्फ दूसरी जीत है, जिसमें इस मुकाबले पहले उन्होंने पिछली जीत अपने घर पर हासिल की थी। बांग्लादेश का यह ऑस्ट्रेलिया में तीसरा टेस्ट मुकाबला था जिसमें वह अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब रहे और इसके दम पर वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी टेस्ट जीत का खाता सबसे कम मैचों में खोलने वाली एशियाई टीम बन गए हैं। इस लिस्ट में अब उनके बाद पाकिस्तान की टीम है जिनको ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत 7वें मुकाबले में हासिल हुई थी तो वहीं भारतीय टीम ने 12वें टेस्ट में अपनी जीत हासिल ऑस्ट्रेलिया में हासिल की थी। इसके अलावा एशिया श्रीलंका अब तक 15 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बाद एकबार भी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है।

ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट हराने वाली 7वीं टीम बनी बांग्लादेश

अब तक टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना सबसे मुश्किल काम रहा है, जिसके चलते वर्ल्ड क्रिकेट में बांग्लादेश सिर्फ 7वीं टीम बनी है जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट क्रिकेट में घर पर कुल 105 टेस्ट मैचों में हार का सामना किया है जिसमें इस लिस्ट में पहले नंबर पर 58 टेस्ट जीत के साथ इंग्लैंड पहली पोजीशन पर है तो वहीं दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है जिन्होंने 19 टेस्ट मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं। वहीं भारतीय टीम 10 टेस्ट जीत के साथ इस लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर काबिज है।

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में मैच जीतने वाली टीमें

  • इंग्लैंड – 58 टेस्ट जीत
  • वेस्टइंडीज – 19 टेस्ट जीत
  • भारत – 10 टेस्ट जीत
  • साउथ अफ्रीका – 10 टेस्ट जीत
  • पाकिस्तान – 4 टेस्ट जीत
  • न्यूजीलैंड – 3 टेस्ट जीत
  • बांग्लादेश – 1 टेस्ट जीत

ये भी पढ़ें

स्पेन ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलिया का 23 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम

देवदत्त पडिक्कल ने किया अपने मौके का इंतजार, बैटिंग कोच ने बताया COE में उन्होंने अपने गेम पर की काफी मेहनत

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports