- Hindi News
- National
- Bombay High Court Clerk Exam Controversy | Abhijeet Deepke Protest Updates
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अभिजीत दीपके रविवार को प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे थे।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार को बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती का टाइपिंग एग्जाम आयोजित किया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि एग्जाम के दौरान कई कंप्यूटर, माउस और कीबोर्ड ने काम करना बंद कर दिया।
कुछ उम्मीदवारों ने बताया कि उनकी स्क्रीन पीली हो गई और 10 मिनट बाद वे एग्जाम से लॉगआउट हो गए। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। इस एग्जाम में करीब 2,900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
प्रदर्शन में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थियों को उनकी गलती के बिना ही फेल कर दिया गया। उन्होंने एग्जाम दोबारा कराने की मांग की।

बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने कहा- मामलों की जांच की जा रही
बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने कहा कि एजेंसी के जरिए क्लर्क पद की टाइपिंग एग्जाम सामान्य तरीके से कराई गई। हालांकि, औरंगाबाद और कल्याण समेत कुछ एग्जाम सेंटर पर तकनीकी दिक्कतों की शिकायत मिली है। इन दिक्कतों की जांच की जा रही है। आगे क्या कार्रवाई होगी, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक तौर पर दी जाएगी।
दीपके ने फोटो शेयर किया

दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर अभिजीत दीपके प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ शामिल हुए।

अभ्यर्थी एग्जाम में हुई गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अभीजित दीपके ने एग्जाम दोबारा कराने की मांग की।
एग्जाम तीन सेशन में आयोजित की गई थी
एग्जाम तीन सेशन में हाईकोर्ट की नागपुर और औरंगाबाद बेंच के तहत 1,300 क्लर्क पदों के लिए आयोजित की गई थी। तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत सुबह 10 बजे से 11:15 बजे वाले सेशन में सामने आई।
———
ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत:दीपके बोले- सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला, इंसाफ दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके। (फाइल फोटो)
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की 15 अगस्त को हमले में लगी गंभीर चोटों से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…














