बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। #MeTooForMen की चर्चा पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। असल घटना पर आधारित यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जो एक उम्रदराज टेलीविजन स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसकी पूर्व प्रेमिका ने बलात्कार का आरोप लगाया है। अगर आप ये फिल्म थिएटर्स में नहीं देख पाए हैं तो अफसोस न करें और घर बैठे इसे देख लें। मेकर्स ने ‘बंदर’ की ओटीटी रिलीज से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर दे दी है, जिसमें बताया गया है कि दर्शक बॉबी देओल की ‘बंदर’ कब और कहां देख सकते हैं।
‘बंदर’ ओटीटी रिलीज को तैयार
सिनेमाघरों में खराब प्रदर्शन के बाद यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को स्टार पावर का भी कोई फायदा नहीं मिला है। ऐसे में अब बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ 28 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी। बॉबी के लिए यह फिल्म उन चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में से एक रही, जिसने उन्हें उनके कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने पर मजबूर किया। अनुराग कश्यप के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए, उम्मीद है कि ‘बंदर’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा देगी।
फिल्म ‘बंदर’ की कहानी
‘बंदर’ की कहानी समर मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी मशहूर टीवी पर्सनैलिटी थे, लेकिन एक एक्स पार्टनर द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद उनकी जिंदगी बिखर जाती है। समर एक ऐसे सिस्टम में फंस जाते हैं, जहां आरोपों की वजह से मीडिया में हंगामा मच जाता है और एक लंबी कानूनी लड़ाई शुरू हो जाती है। ऐसे में अक्सर तथ्यों के बजाय लोगों की राय को ज्यादा अहमियत दी जाती है। ‘बंदर’ सत्ता, सहमति, मीडिया की छानबीन और न्याय के बीच के रिश्तों को खंगालते हुए एक अहम और चुनौतीपूर्ण सवाल उठाती है- क्या पुरुष भी पीड़ित हो सकते हैं?
विदेश में छा चुकी है ‘बंदर’
सैफरन मैजिकवर्क्स के तहत निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित ‘बंदर’ में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का प्रीमियर पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
ये भी पढे़ं – स्टार पावर का नहीं मिला फायदा, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बंदर’ का जादू, छठे दिन कमाए सिर्फ इतने लाख
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













