Zolani Tete Murder | South Africa World Champion Boxer Shooting Death Case | ACTPnews

Zolani Tete Murder | South Africa World Champion Boxer Shooting Death Case


  • Hindi News
  • Sports
  • Zolani Tete Murder | South Africa World Champion Boxer Shooting Death Case Eastern Cape

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका दो बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर जोलानी टेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 38 साल के टेटे को शुक्रवार को ईस्टर्न केप के मडांत्साने में उनके घर के बाहर निशाना बनाया गया। वह अपनी कार में बैठे थे और घर का गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी बलाक्लावा पहने दो हथियारबंद लोगों ने उनकी कार पर कई गोलियां चला दीं।

हमले में टेटे के साथ कार में मौजूद 27 साल की महिला भी घायल हुई। उसे कई गोलियां लगी हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

2007 में पहला वर्ल्ड टाइटल जीता

टेटे ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में वर्ल्ड टाइटल जीते थे। उन्होंने 2007 और 2008 में वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। इसके बाद 2017 और 2019 में उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गनईजेशन में वर्ल्ड टाइटल जीता। टेटे को बॉक्सिंग में ‘लास्ट बॉर्न’ के नाम से जाना जाता था।

जोलानी टेटे का जन्म 8 मार्च 1988 को मडांटसेन, पूर्वी केप, साउथ अफ्रीका में हुआ था।

जोलानी टेटे का जन्म 8 मार्च 1988 को मडांटसेन, पूर्वी केप, साउथ अफ्रीका में हुआ था।

11 सेकेंड में नॉकआउट, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

टेटे के नाम वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉकआउट का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2017 में साउथ अफ्रीका के सिबोनिसो गोन्या को सिर्फ 11 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉकआउट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

आखिरी मुकाबला 2022 में खेला

टेटे ने अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2022 में लंदन के वेम्बली एरिना में ब्रिटेन के जेसन कनिंघम के खिलाफ खेला था। उन्होंने यह मुकाबला नॉकआउट से जीता था।

हालांकि, बाद में डोपिंग टेस्ट में उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरॉयड स्टैनोजोलोल मिला। इसके बाद यूके एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन पर चार साल का बैन लगाया।

जोलानी टेटे अलग-अलग वेट कैटेगरी में बॉक्सिंग करते थे।

जोलानी टेटे अलग-अलग वेट कैटेगरी में बॉक्सिंग करते थे।

जुलाई 2026 में खत्म हुआ था बैन

टेटे का चार साल का बैन 29 जुलाई 2026 को खत्म हुआ था। वह बैन खत्म होने के बाद रिंग में वापसी की तैयारी कर रहे थे। उनके मैनेजर मिला तेंगिमफेने ने बताया कि टेटे वापसी के मुकाबले के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे।

टेटे ने जनवरी में भी कहा था कि वह रिंग में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि उनका प्लान अभी पूरा नहीं हुआ है और वह वापसी के मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

करियर में 29 जीत, 4 हार

टेटे ने प्रोफेशनल करियर में कुल 34 मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 29 मुकाबले जीते। उन्हें 4 मुकाबलों में हार मिली, जबकि 1 मुकाबला नो-कॉन्टेस्ट रहा।

मंत्री बोले- देश ने बेहतरीन फाइटर्स में से एक खोया

साउथ अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेटन मैकेंजी ने टेटे की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि देश ने अपने सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक को खो दिया है।

मैकेंजी ने टेटे के परिवार और मडांत्साने के लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि देश टेटे के नाम और उनकी विरासत को हल्के में नहीं लेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *