भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम बनने के बाद आज (शनिवार को) पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि पार्टी हर वर्ष प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करती है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान इस बार करीब एक महीने तक देशभर में चलेगा।
14 लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचेगी बीजेपी
अभियान के तहत देशभर की 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ियों तक पहुंचने और वहां सेवा कार्य से जुड़े लोगों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के ‘सेवा भाव’ को जनभागीदारी से जोड़ना है। इसके अलावा लोगों से सेवा कार्य करते हुए अपनी रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की जाएगी। इसके जरिए दूसरे लोगों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए ‘सेवा में मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
‘सेवा सेतु’ के जरिए सरकारी योजनाओं से छूटे लोगों को जोड़ने की पहल
अभियान का एक प्रमुख हिस्सा ‘सेवा सेतु’ होगा। इसके तहत प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में शुरू की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से किसी कारणवश वंचित रह गए लोगों को योजनाओं से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर करीब 15 दिनों तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनमें संबंधित विभागों के अधिकारी और आवश्यक कर्मचारी मौजूद रहेंगे, ताकि लोग मौके पर ही अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें।
योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने पर रहेगा जोर
उदाहरण के तौर पर यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम आयुष्मान भारत योजना में नहीं जुड़ पाया है या कोई किसान किसान सम्मान निधि का लाभ लेने से छूट गया है, तो वह इन शिविरों में पहुंचकर आवेदन कर सकेगा और पात्रता के अनुसार योजना से जुड़ने की प्रक्रिया पूरी कर सकेगा। बीजेपी का लक्ष्य है कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे और जो लोग किसी कारण से इन योजनाओं से छूट गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ने का अवसर मिले।
युवाओं के लिए ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज’
सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित किया जाएगा। इसके तहत युवाओं को उनके क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और उनसे इन समस्याओं के नए एवं व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए कहा जाएगा। यह प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित करने की योजना है। अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं को शोध, तकनीक और अपनी रचनात्मक क्षमता के जरिए स्थानीय समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।
PM मोदी के जन्मदिन से एक महीने तक चलेगा सेवा का अभियान
बीजेपी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा और इनोवेशन को समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान से जोड़ना है। कुल मिलाकर इस बार बीजेपी का सेवा कार्यक्रम केवल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन तक सीमित न रहकर करीब एक महीने तक चलने वाला व्यापक अभियान होगा, जिसमें सेवा, सरकारी योजनाओं की पहुंच, जनभागीदारी और युवा इनोवेशन को प्रमुखता दी जाएगी। उधर, GenZ को लेकर भी BJP अपना फोकस बढ़ा रही है। बीजेपी ने GenZ को साधने के लिए स्पेशल टीम बनाई है। इसमें नितिन नवीन से लेकर स्मृति ईरानी तक कई बड़े नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर BJP ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया, 10 प्वाइंट्स में जानें क्या है इसमें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});












