Indian Businessman Shot Dead in Jackson Tennessee | ACTPnews

सुरेश पटेल की दुकान में गोेलीबारी करता हुआ आरोपी CCTV फुटेज में कैद - Dainik Bhaskar


वॉशिंगटन1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सुरेश पटेल की दुकान में गोेलीबारी करता हुआ आरोपी CCTV फुटेज में कैद

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी सुरेश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 20 अगस्त को टेनेसी राज्य के जैक्सनविले शहर में हुई।

फायरिंग के समय सुरेश पटेल की 19 साल की बेटी भी दुकान में मौजूद थी। उसने अपनी आंखों के सामने यह वारदात देखी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, एक नकाबपोश बदमाश पैसे लूटने के इरादे से दुकान में घुसा था। कैश लेने के बाद उसने सुरेश पटेल पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान दुकान का एक कर्मचारी भी घायल हुआ था।

जैक्सनविले पुलिस द्वारा जारी CCTV फुटेज में आरोपी

जैक्सनविले पुलिस द्वारा जारी CCTV फुटेज में आरोपी

जैक्सनविले शहर में भारतीय मूल के कारोबारी सुरेश पटेल की दुकान

जैक्सनविले शहर में भारतीय मूल के कारोबारी सुरेश पटेल की दुकान

गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले थे सुरेश पटेल

सुरेश पटेल गुजरात के मेहसाणा जिले के आखज गांव के रहने वाले थे। वे लगभग 30 साल से अमेरिका में रह रहे थे।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुरेश पटेल ने घटना से सिर्फ 3 दिन पहले ही यह दुकान खरीदी थी।

गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गया आरोपी

वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान में घुसा और कर्मचारियों से कैश की मांग की। पैसे मिलने के बाद उसने कई राउंड फायरिंग की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ग्रे रंग की हुडी, जींस और काले बूट पहन रखे थे। उसके चेहरे पर मास्क था। वारदात के बाद वह सफेद रंग की कार में बैठकर फरार हो गया।

पुलिस को इस घटना से जुड़ा CCTV फुटेज मिला है। पुलिस ने लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की अपील भी की है।

दुकान में गोलीबारी के बाद मौके पर पहुंची जैक्सनविले शहर की पुलिस

दुकान में गोलीबारी के बाद मौके पर पहुंची जैक्सनविले शहर की पुलिस

मामले की जांच के लिए सुरेश पटेल की दुकान के अंदर जाती हुई पुलिस

मामले की जांच के लिए सुरेश पटेल की दुकान के अंदर जाती हुई पुलिस

भारतीय मूल के लोंगों पर हुए हमले के चर्चित केस

मई 2025 – टेनेसी में परेश प्रिंस पटेल की गैस स्टेशन पर लूट के दौरान गोली मारकर हत्या।

सितंबर 2025 – साउथ कैरोलिना में किरण पटेल की लूट के दौरान हत्या।

मई 2026 – वर्जीनिया में मेघना पटेल की दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या।

2025 में अमेरिका में 14 भारतीयों पर जानलेवा हमले

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय नागरिकों पर सबसे ज्यादा हमले और हिंसा के मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं।

अमेरिका में भारतीयों पर हुए जानलेवा हमलों और हिंसक घटनाओं की संख्या साल 2024 में 11 दर्ज की गई थी।

साल 2025 में यह बढ़कर 14 हो गई। इस तरह किसी भी देश में भारतीय नागरिकों पर हुए हमलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

——————————

यह भी पढ़ें….

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की: भारत में रह रही गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ देने होंगे

अमेरिका में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या की। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *