Bakrid 2026 Eid Ul-Adha Update; PM Modi Bakrid Tweet | ACTPnews

Bakrid 2026 Eid Ul-Adha Update; PM Modi Bakrid Tweet


  • Hindi News
  • National
  • Bakrid 2026 Eid Ul Adha Update; PM Modi Bakrid Tweet | Celebration LIVE Photos VIDEOs

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस्लाम के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचे हैं। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।

राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया है। यूपी, बंगाल दिल्ली में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है। मस्जिदों और ईदगाहों पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है।

उत्तराखंड, चंडीगढ़ की मस्जिदों और ईदगाहों में इस बार नमाजी पोस्टर लेकर पहुंचे। जिन पर लिखा था- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें।

बकरीद से जुड़ी तस्वीरें…

दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स पेट्रोलिंग कर रही है।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स पेट्रोलिंग कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शाही ईदगाह पर लोग ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर रहे हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी निगरानी कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शाही ईदगाह पर लोग ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर रहे हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी निगरानी कर रहा है।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ईद-उल-अजहा के मौके पर लोग नमाज अदा करते हुए। पुलिस ने यहां वीडियो रिकॉर्डिंग की।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ईद-उल-अजहा के मौके पर लोग नमाज अदा करते हुए। पुलिस ने यहां वीडियो रिकॉर्डिंग की।

बंगाल सरकार के सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर नमाज पर रोक लगाने के फैसला के बाद लोगों ने कोलकाता में रेड रोड की जगह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नमाज अदा की।

बंगाल सरकार के सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर नमाज पर रोक लगाने के फैसला के बाद लोगों ने कोलकाता में रेड रोड की जगह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नमाज अदा की।

बकरीद के साथ ही हज यात्रा का समापन

ईद-उल-अजहा या बकरीद, जो इस साल 28 मई को मनाई जा रही है, एक इस्लामी त्योहार है जिसे ‘बलिदान का त्योहार’ भी कहा जाता है। यह इस्लामी हिजरी कैलेंडर के 12वें महीने, धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। यह मक्का में होने वाली सालाना हज यात्रा के समापन का प्रतीक है।

बकरीद की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 11 दिन छोटा होता है। इसका नतीजा यह होता है कि पश्चिमी कैलेंडर में ईद हर साल थोड़ा पहले आ जाती है।

बकरीद से जुड़े अपडेट्स…

  • केरलम के तिरुवनंतपुरम की पलयाम जुमा मस्जिद के इमाम ने नमाज के बाद नमाजियों से कहा कि दूसरे जिसकी पूजा करते हैं, उसका कभी अपमान नहीं करना चाहिए, ऐसा काम मजाक में भी नहीं करें।
  • मुंबई पुलिस ने गोरेगांव की एक हाउसिंग सोसाइटी में दो समुदायों के बीच इस मुद्दे पर हुई झड़प के बाद बकरे की कुर्बानी की रस्म रद्द कर दी गई है।
  • पंढरपुर में मुसलमानों ने बकरीद के मौके पर बकरे की कुर्बानी टाल दी, क्योंकि बकरीद और एकादशी एक ही दिन पड़ रहे हैं।

राज्यों में बकरीद से जुड़ी खबरें…

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े: सपा नेताओं से बोले- यहां से चले जाइए; ताजमहल में 5 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी

यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। आगरा के ताजमहल परिसर में 5 हजार लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

बुलंदशहर में ईदगाह मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। सीओ ने उन्हें रोका तो नमाजी नाराज हो गए। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा से शिकायत की।

इसके बाद नेताओं और सीओ विकास चौहान के बीच तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने नेताओं के सामने हाथ जोड़ लिए। कहा- आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं। यहां से चले जाइए। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, नैनीताल में कम करवाई गई लाउडस्पीकर की आवाज, हरिद्वार में RAF के फ्लैग मार्च के बाद पढ़ी गई नमाज

देहरादून से लेकर हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ तक ईदगाहों और मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के नमाजियों ने विशेष नमाज अदा की। देहरादून में कुछ नमाजियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर पोस्टर भी प्रदर्शित किए। हरिद्वार में RAF के फ्लैग मार्च के बाद शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश: भोपाल में ताज-उल-मसाजिद समेत शहरभर की मस्जिदों में नमाज, बकरीद पर कुर्बानी का वीडियो शेयर न करने की अपील

बकरीद के मौके पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि कुर्बानी स्थल को चारों ओर से दीवार/टीन शेड से ढंककर रखा जाए। कुर्बानी के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचने की अपील भी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: खुले में कुर्बानी-DJ पर रोक, पंजाब-ओडिशा से 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, मैदानों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों के अंदर ही की जा सकेगी। निर्देशों के अनुसार, खुले स्थानों पर कुर्बानी, डीजे बजाने और धार्मिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, पिछले साल से ही नमाज शिफ्ट में अदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *