गुरुग्राम से सटे द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में हंगामा हो गया। मंच पर परफॉर्म करने आए हरियाणवी सिंगर ढांडा न्योलीवाला और एक रैपर गैली-गलौज करते नजर आए। म्यूजिक फेस्ट में मशहूर रैपर और सिंगर चारदीवारी (गर्व तनेजा) परफॉर्म करने पहुंचे तो भीड़ ने ढांडा के नाम लेकर हूटिंग से शुरू कर दी। इस पर फैंस का दूसरा गुट चारदीवारी-चारदीवारी के नाम से हूटिंग करने लगे। हूटिंग से नाराज ‘चारदीवारी’ ढांडा न्योलीवाला के लिए हूटिंग करने वालों को ही गालियां देने लगे और कहा कि मैं तो पूरा गाना गाकर ही जाऊंगा, जो करना कर लो। इसके थोड़ी देर बाद जब न्योलीवाला परफॉर्म करने पहुंचे तो उन्होंने भी इशारो-इशारों में चारदीवारी को गाली दी और कहा कि मेरे चाहने वाले हैं तो हम हैं। ज्यादा न बोलना। जानिए पूरा मामला… परफॉर्मेंस के दौरान गाली-गलौज, दर्शकों ने शुरू की हूटिंग शनिवार रात शो के प्री-हेडलाइनर कलाकार चारदीवारी अपनी परफॉर्मेंस कर रहे थे। गाने के दौरान उन्होंने मंच से कुछ आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाले शब्दों का इस्तेमाल किया। इसे लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने नाराजगी जताई और नीचे से हूटिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने चारदीवारी के खिलाफ अपशब्द भी कहे, जिसके बाद चारदीवारी और दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई। म्यूजिक रुकवाकर दिया जवाब, दर्शक दो गुटों में बंटे सामने से लगातार प्रतिक्रिया मिलने पर चारदीवारी ने म्यूजिक रुकवाया और स्टेज से ही विरोध कर रहे दर्शकों को गाली देने लगे। इसके बाद ऑडिटोरियम में मौजूद लोग दो पक्षों में बंट गए। कुछ दर्शक कलाकार के समर्थन में नजर आए तो कुछ उनके मंच पर इस्तेमाल किए गए शब्दों का विरोध करते रहे। चारदीवारी के बाद स्टेज पर आए ढांडा न्योलीवाला चारदीवारी की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद मुख्य कलाकार ढांडा न्योलीवाला मंच पर पहुंचे। माइक संभालते ही उन्होंने पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। न्योलीवाला ने आते ही कहा- हां भाइयों… यहां पहले किसी ने गाली-वाली दी थी क्या फैंस बोले- हां भाई गाली दी थी, दी थी… न्योलीवाला इस पर बोले- ये भाई चाहने वाले हैं हमारे, ये हैं तो हम हैं….. (गाली देते हुए)…. इनको कोई बोला तो देखना। सोशल मीडिया पर फैंस आमने-सामने कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगे। चारदीवारी और ढांडा न्योलीवाला के फैंस अलग-अलग पक्ष लेते नजर आए। हिप-हॉप कम्युनिटी में बहस छिड़ गई कि विवाद की शुरुआत किससे हुई और मामले में कलाकार, दर्शक दोनों की भूमिका रही। न्योलीवाला की नई एल्बम पर भी हुई थी कन्ट्रोवर्सी करीब तीन माह पहले हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला की नई एल्बम ‘वोमिट ऑन पेपर’ पर कन्ट्रोवर्सी हो गई थी। ढांडा की इस इस एल्बम में रैपर ने भगवाधारी बाबाओं को मारने-पीटने के सीन थे। साथ ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लिए बिना उनका फोटो एल्बम में लगाकर ‘साले’ शब्द का यूज किया गया था। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। सोशल मीडिया पर हरियाणवी रैपर के पक्ष और विरोध में लोग खड़े हो गए थे। साध्वी देवा ठाकुर ने तो वीडियो जारी कर कह दिया था- तू साधु-संतों को पीट नहीं सकता। मगर, अब तेरे पिटने का टाइम आ गया है। 2 महीने लग जाओ, 6 महीने लग जाओ, पिटेगा जरूर। अगर मेरी जैसी के हाथ लग गया, तो पक्का पिटेगा। वहीं, रैपर के सपोर्ट में भी कुछ लोग खड़े हुए। इसके बाद न्योलीवाला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सफाई दी थी। कहा था कि दुख होता है जब उनके अपने लोग इन मुद्दों पर आपस में लड़ते हैं। फिर भी अपने लोगों का दिल रखने और मामला बंद करने के लिए जिस लाइन पर आपत्ति थी, उसे अब बदला जा रहा है। उनके विचार वही रहेंगे, लेकिन अब बेहतर तरीके से पेश किए जाएंगे।
Source link
लाइव कॉन्सर्ट में ढांडा न्योलीवाला-रैपर भिड़े:हूटिंग पर 'चारदीवारी' ने फैंस को गालियां दी, हरियाणवी सिंगर बोले-चाहने वाले हैं तो हम हैं, ज्यादा न बोलना | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












