बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भव्या सिंह को कानूनी नोटिस (सीज एंड डिजिस्ट) भेजा है। भव्या ने एक पॉडकास्ट के दौरान आसिम पर मारपीट करने और दुबई में किसी महिला के पैसों पर निर्भर रहने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। IANS के अनुसार आसिम के वकील ने इन दावों को पूरी तरह झूठा और छवि खराब करने वाला बताया है। नोटिस में भव्या और संबंधित मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 72 घंटे के भीतर विवादित कंटेंट हटाने की हिदायत दी गई है। भव्या सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप
एमटीवी स्प्लिट्सविला 12 फेम भव्या सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आसिम रियाज और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के ब्रेकअप पर टिप्पणी की थी। भव्या ने दावा किया था कि उन्हें किसी ने बताया था कि आसिम पागल इंसान हैं और मारपीट करता था। इसके अलावा भव्या ने एक वीडियो होने का दावा भी किया था। पॉडकास्ट में यह भी कहा गया था कि आसिम दुबई में किसी अज्ञात महिला के पैसों पर रह रहे हैं और उस पर आर्थिक रूप से निर्भर हैं। आसिम के वकील ने आरोपों को बताया निराधार
आसिम रियाज की ओर से लीगल फर्म फाल्कन लीगल के पार्टनर एडवोकेट सुहैल शरीफ ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कानूनी नोटिस में कहा गया है कि भव्या के बयान आसिम को हिमांशी के खिलाफ शारीरिक हिंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में गलत तरीके से पेश करते हैं। इन बयानों से आसिम की सामाजिक छवि और प्रोफेशनल करियर को भारी नुकसान पहुंचा है। वकील ने साफ किया कि उनके क्लाइंट अपने खिलाफ किसी भी तरह की मानहानि को बर्दाश्त नहीं करेंगे। नोटिस के जरिए भव्या सिंह से कहा गया है कि वे आसिम के खिलाफ किसी भी मानहानिकारक बयान को दोहराना तुरंत बंद करें। इसके साथ ही जिन मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस पॉडकास्ट या उससे जुड़ी सामग्री को शेयर किया है, उनसे भी उस कंटेंट को 72 घंटे में हटाने के लिए कहा गया है। हिमांशी खुराना के आरोपों से शुरू हुआ विवाद
Source link
आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा लीगल नोटिस:भव्या ने कहा था- वो पागल इंसान, मारपीट करता है; धर्म परिवर्तन के आरोप लग चुके | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना जल्द करेंगी काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया समय करूंगी मिस | ACTPnews
-

नेपाल आपदा में 781 लोगों की मौत, मुर्दाघरों में जगह नहीं, कुल 8,730 लोग रेस्क्यू हुए, 2502 अभी भी लापता | ACTPnews
-
-

हर्षिता गौर ने ‘मिर्जापुर’ पहले ठुकराया था:एक्सेल ऑफिस इस उम्मीद में पहुंचीं कि फरहान अख्तर की नजर पड़ेगी और हीरोइन बना देंगे | ACTPnews
-









