झारखंड, बिहार, ओडिशा, पूर्वी यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानिए IMD का अपडेट | ACTPnews

झारखंड, बिहार, ओडिशा, पूर्वी यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानिए IMD का अपडेट


नई दिल्ली: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमानों के मुताबिक आज देश के 21 राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भी लैंड स्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। 

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना 

दरअसल, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी तटीय ओडिशा, झारखंड तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 48 घंटों में उत्तर ओडिशा और झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में  कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं झारखंड में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड,पंजाब, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्रपदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक 3-4 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, 3 से 5 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश वहीं 6 से सात सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। 6-7 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश; 1 सितंबर और 6-7 सितंबर को विदर्भ; और 5-7 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ में बारिश की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2 से 7 सितंबर के दौरान भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तर पश्चिम भारत 

 वहीं उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर व्यापक बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी भारत में अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में व्यापक बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई जगह बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं कोंकण-गोवा में व्यापक बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत

दक्षिण भारत की बात करें तो अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना है। केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ दिनों तक व्यापक बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में छिटपुट बारिश का अनुमान है।

उधर, झारखंड में भारी बारिश के चलते 10 जिलों में फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य में 5 सितंबर तक बादल छाए रहने और भारी बारिश की संभावना है। बुधवार सुबह तक 4 जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट और 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

ये भी पढ़ें:

भागलपुर में 100 साल पुराना चैती मंदिर गंगा में समाया, मंत्री के घर में घुसा पानी, अब रेलवे लाइन पर खतरा

 

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed