CJP Protest March LIVE Photos Update; Parliament Street | ACTPnews

सीजेपी नेता शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • CJP Protest March LIVE Photos Update; Parliament Street | Saurav Das Nishu Azad Vs Delhi Police

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीजेपी नेता शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे।

कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वेनर सौरव दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। वे CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद और उनके पिता संजय कुमार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

सौरव दास का कहना है कि संजय कुमार पर हुए कथित हमले के मामले में FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

दरअसल, नीशू आजाद ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उसके पिता संजय कुमार पर कथित रूप से हमला हुआ। नीशू का आरोप है कि हमले में उनके पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उनका कहना है कि घटना के बाद FIR दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी ने भी हमले की बात स्वीकारी है।

निशु ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद मांगी।

निशु ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद मांगी।

स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो निशु ने शेयर किया, पहले पूरा मामला समझें

सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने यह दावा किया कि उसने ही निशु के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ा था। 60 टांके लगाने पड़े थे। राजनीतिक रसूख के चलते मैं बिना किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई के बच निकला।

इसके बाद निशु आजाद ने वीडियो पोस्ट कर कहा-

‘स्वतंत्र भारद्वाज का एक वायरल वीडियो हो रहा जिसमें वह खुद कबूल कर रहा है कि उसी ने मेरे पापा का सर फोड़ा था। उसके ऊपर धारा 307 लगनी चाहिए। हमने इस घटना के समय ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस कुछ कर ही नहीं रही है। दिल्ली पुलिस से हमारा विश्वास उठ चुका है। अब मुझे उम्मीद सिर्फ राहुल गांधी से हैं। प्लीज आप मुझे न्याय दिलाइए। अब मुझे राहुल गांधी जी से उम्मीद है कि वो न्याय दिला सकते हैं। जिन लोगों के मन में कानून का डर नहीं है, वो खुलेआम कैसे घूम सकते हैं। उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए। खासकर ऐसे लोग अपनी गलती गर्व से लोगों को बता रहे हैं।’

CJP के संसद मार्च थाने के बाहर प्रदर्शन की पल-पल की खबरें पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निशु आजाद संसद स्ट्रीट थाने पहुंचीं

निशु आजाद चंद्रशेखर आजाद के साथ संसद स्ट्रीट थाने पहुंची हैं।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CJP नेताओं ने कहा- न्याय मिलना चाहिए

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। वे अपने नेता निशु आजाद और उनके पिता संजय के लिए न्याय की मांग करने पहुंचे।

आशुतोष रांका ने कहा, “जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। दिल्ली में अब स्थिति ऐसी हो गई है कि अपराधी खुलेआम अपराध कबूल कर रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के इशारे पर कोई कार्रवाई नहीं की। हम निशु और उनके पिता के साथ खड़े रहे हैं। हम पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।”

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है स्वतंत्र भारद्वाज

स्वतंत्र भारद्वाज एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है, जो खुद को ‘स्वतंत्र सनातनी योद्धा’ बताता है। वह हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करता है और उसके करीब 1.8 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला बताया जाता है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार से कथित मारपीट के मामले में उसका नाम सामने आया है।

स्वतंत्र भारद्वाज पर जंतर-मंतर आंदोलन के समय CJP कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप है।

स्वतंत्र भारद्वाज पर जंतर-मंतर आंदोलन के समय CJP कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप है।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल ने कहा- वे निशु के साथ खड़े रहेंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर निशु को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निशु अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया और पूछा कि आरोपी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी या नहीं।

राहुल के समर्थन के बाद निशु ने कहा कि अब उसे न्याय मिलने की उम्मीद है। उसने कहा कि राहुल जैसे बड़े नेता का साथ मिलने से भरोसा बढ़ा है और उसे उम्मीद है कि स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेजा जाएगा।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस बोली- संजय को मामूली चोट लगी

दिल्ली के DCP ने बताया कि 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हाथापाई में गाजियाबाद निवासी संजय कुमार के सिर एक आरोपी के हाथ में पहने कड़े से चोट लगी थी। RML अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे मामूली चोट बताया है।

पुलिस ने सिर फूटने की खबरों को अफवाह बताया है और कहा कि संजय के बयान पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज किया गया। सूरज कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और कानूनी नोटिस दिया गया। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों के साथ राहुल की 2 प्रेस कॉन्फ्रेंस

5 अगस्त- लड़की ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर देशद्रोही कहा, शांति से चलने पर भी मारा

राहुल अपने साथ चार प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं को मीडिया के सामने लाए। एक छात्रा ने कहा- भारत माता की जय बोलने पर हमें देशद्रोही कहा गया। हम शांति से चल रहे थे तो एक पुलिस अफसर ने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मारा।

राहुल गांधी ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने कुछ भी गलत नहीं किया। इनका लगातार शोषण हो रहा है। ये बच्चे देश के भविष्य के लिए लड़े। इन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं। लोकतंत्र के लिए ये बच्चे लड़े, इसके लिए इनका धन्यवाद।

24 जुलाई- राहुल ने घायल छात्र की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए, पुलिस की पैलेट गन से घायल हुआ

राहुल गांधी ने अपने आवास 10 जनपथ पर छात्रों के प्रदर्शन में घायल एक स्टूडेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

36 दिन तक जंतर-मंतर पर चला था CJP का प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान हजारों छात्र, अभिभावक और युवा आंदोलन में शामिल हुए। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हुए और भूख हड़ताल पर बैठे।

20 जुलाई को CJP ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports