केरल के कोच्चि से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने कोच्चि में एक स्टूडेंट को टीचर्स और छात्राओं की तस्वीरों और वीडियो से कथित रूप से छेड़छाड़ करके उन्हें अश्लील कंटेट बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्टूडेंट की पहचान त्रिक्काकारा के कॉलेज में ‘बीबीए लॉजिस्टिक्स’ के सेंकेंड ईयर के स्टूडेंट श्रीहरि एस. के तौर पर हुई है।
आरोपी के पास मिले टीचर्स और छात्राओं के कई वीडियो
अफसरों के मुताबिक, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की कंप्लेन के बाद श्रीहरि को बीते गुरुवार को हिरासत में लिया गया था और उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि उसके डिजिटल उपकरणों को सीज करने के बाद पुलिस ने उनकी जांच की, जिसमें उसके साथ पढ़ने वालों छात्राओं और टीचर्स की कई ऐसी फोटोज व वीडियो मिले, जिनसे छेड़छाड़ की गई थी।
टेलीग्राम पर आपत्तिजनक ग्रुप का मेंबर है आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद कोच्चि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी औपचारिक रूप से की। त्रिक्काकारा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, श्रीहरि उस ‘टेलीग्राम ग्रुप’ का मेंबर था, जिस पर छात्राओं और टीचर्स की तस्वीरें व वीडियो कथित तौर पर अपलोड किए जाते थे और उनसे छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक कंटेट बनाया जाता था।
क्या पैसे के बदले अपलोड किए फोटो-वीडियो?
अफसरों ने बताया कि ‘टेलीग्राम ग्रुप’ की पड़ताल में पता चला कि उसमें कई मेंबर थे और उनकी पहचान करने की कोशिश जारी हैं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी को छेड़छाड़ की गई फोटोज और वीडियो उपलब्ध कराने के एवज में पैसे मिले थे या नहीं। उसके बैंक लेन-देन की भी जांच हो रही है।
2025 से टीचर्स और छात्राओं के वीडियो ले रहा था आरोपी
पुलिस ने आगे कहा कि श्रीहरि एक छात्र संगठन की मीडिया इकाई का भी मेंबर है और इसी के माध्यम से वह तस्वीरें और वीडियो लेता था। FIR के मुताबिक, आरोपी श्रीहरि 2025 से टीचर्स और छात्राओं की तस्वीरें व वीडियो ले रहा था। वह उनमें कथित रूप से छेड़छाड़ करने के बाद टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर अपलोड करता था, जहां से वे तमाम ग्रुप्स में प्रसारित किए जाते थे।
छात्रों ने भी कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ किया प्रदर्शन
छात्रों ने बीते गुरुवार को कॉलेज मैनेजमेंट के विरुद्ध प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकारियों ने श्रीहरि को कॉलेज कैंपस से निकलने में मदद की और वे उसे बचा रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि इस केस में अन्य लोग भी शामिल हैं।
मैनेजमेंट ने छात्र को कॉलेज से निकाला
हालांकि, कॉलेज मैनेजमेंट ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि कथित एक्टिविटीज की 1 सितंबर की रात को जानकारी मिलते ही उसने पुलिस को तत्काल सूचित किया गया था। मैनेजमेंट ने ये भी कहा कि उस छात्र को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। इसी साल जनवरी में केंद्र सरकार ने X को सख्त नोटिस जारी किया था और Grok से तुरंत अश्लील कंटेंट हटाने और रिपोर्ट भेजने की बात कही थी।
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉलेज: लड़कियों के वॉशरूम में कैमरा, क्या है 300 अश्लील वीडियो की हकीकत?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













