CPL 2026 का 28वां मैच गयाना अमेजन वॉरियर और सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया। इस मैच में गयाना ने सेंट किंट्स को 7 विकेट से हराकर इस सीजन की लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गयाना की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही। उनकी टीम इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। इस मैच में गयाना की जीत के हीरो 41 साल के अफगानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी रहे। उन्होंने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाई। गयाना से पहले एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी थी।
एलिक अथानाज ने टीम के लिए लगाया अर्धशतक
सेंट किट्स की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उनकी पूरी टीम पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई और 19.2 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एलिक अथानाज टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 39 गेंदों में दो चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। उनके अलावा काइल मेयर्स और दसुन शनाका ने 20-20 रन का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने 15 बॉल पर 13 रन बनाए। गयाना के लिए मोहम्मद नबी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन खर्च करते हुए 4 विकेट निकाले। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट अपने नाम किए। शमार जोसेफ भी दो विकेट लेने में कामयाब रहे।
मोहम्मद नबी ने बैटिंग में भी किया कमाल
टारगेट का पीछा करने उतरी गयाना की टीम ने 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 25 बॉल पर 39 रन बनाए। वहीं मावेंद्र दिनदयाल ने 17 रन बनाए। शिमरण हेटमायर का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शाइ होप ने इस मैच में 44 बॉल पर 38 रन की धीमी पारी खेली और वह अंत तक नाबाद रहे। मोहम्मद नबी ने बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दिया। वह 21 बॉल पर 2 चौके और एक छक्का की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंट किट्स की तरफ से गेंदबाजी में नवीन बिडाइसी ने दो विकेट निकाले। वहीं वानिन्दु हसरंगा एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें
रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ की टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लखनऊ को 94 रनों से रौंदा
भारत के बाद श्रीलंका ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, हर्षिता की तूफानी पारी से बांग्लादेश को मिली हार
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













