एशिया कप में भारतीय टीम इस वक्त जबरदस्त खेल दिखा रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दूसरी ओर ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। पाकिस्तानी टीम अभी तक अंतिम चार में पहुंची तो नहीं है, लेकिन इस बीच चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एक बार फिर इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। केवल एक ही कंडीशन में ये मैच खेला जा सकता है, चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
टीम इंडिया ने जीत लिए अपने सभी लीग मैच, पाकिस्तान को मिली केवल एक में जीत
भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अब तक तीन मैच खेलकर सभी में जीत दर्ज की है। तीन के तीन मैच टीम जीत चुकी है और इसी के साथ उसकी सेमीफाइनल की सीट भी पक्की हो चुकी है। भारत के इस वक्त तीन मैचों में छह अंक हैं। पाकिस्तान की बात करें तो उसने अभी तक दो मैच खेले हैं और उसमें से टीम एक ही मैच जीत पाई है। उसके पास दो अंक हैं। टीम फिलहाल दूसरे नंबर पर है। थाईलैंड ने तीन मैच खेलकर एक जीता है और उसके भी पास दो अंक हैं। अब लीग फेज में पाकिस्तान और हांगकांग चाइना के बीच एक मैच खेला जाएगा। हांगकांग की टीम दो मैच खेलकर एक भी जीत नहीं पाई है। इस बीच अगर पाकिस्तानी टीम अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल में चली जाएगी। लेकिन अगर हार मिली तो फिर थाईलैंड, पाकिस्तान और हांगकांग के बीच जिसका नेट रन रेट अच्छा होगा, वो टीम सेमीफाइनल में जाएगी।
श्रीलंका की भी सेमीफाइनल की सीट पक्की
बात अगर ग्रुप बी की करें तो वहां से श्रीलंका ने अपने तीन के तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह तय कर ली है। बांग्लादेश और यूएई के दो दो अंक हैं। इंडोनेशिया का खाता नहीं खुला है। इस बीच संभावना है कि बांग्लादेश की टीम अपना आखिरी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में चली जाएगी।
सेमीफाइनल में नहीं, लेकिन फाइनल में हो सकता है भारत बनाम पाकिस्तान मैच
अब जरा सेमीफाइनल की लाइनअप के बारे में समझते हैं। ग्रुप ए में टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप बी की दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप बी में टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप एक की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। ऐसे में माना जाना चाहिए कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच होगा। यानी साफ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल तो नहीं होगा। लेकिन अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में अपने अपने मैच जीत जाती हैं तो फिर फाइनल में जरूर आमना सामना हो सकता है। लेकिन इस महामुकाबले के लिए जरूर है कि पहले तो पाकिस्तानी टीम अपना आखिरी लीग मैच जीते और उसके बाद सेमीफाइनल में भी जीत दर्ज करे। देखना होगा कि बाकी बचे हुए मैचों में भारत और पाकिस्तान की टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं।
यह भी पढ़ें
CPL में इमरान ताहिर की टीम ने लगाया जीत का सिक्सर, 41 साल के ऑलराउंडर ने झटके 4 विकेट
भारत के बाद श्रीलंका ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, हर्षिता की तूफानी पारी से बांग्लादेश को मिली हार
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













