दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या:शोर करने का विरोध करने पर वारदात, डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों पर आरोप | ACTPnews

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या:शोर करने का विरोध करने पर वारदात, डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारियों पर आरोप

दिल्ली के किलोकरी गांव में सोमवार तड़के शोर-शराबे और शराब पीने का विरोध करने पर 54 साल के मणिपुरी संगीतकार सी विक्रम सिंह की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि डिलीवरी वर्कर्स और ढाबा कर्मचारियों ने उन पर हमला किया था। चोटों के कारण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पिटाई की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। सिंह मणिपुर के रहने वाले थे और कई साल से किलोकरी गांव में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वह मैतेई समुदाय से थे। सिंह के बेटे याइफाबा उन्हें होली फैमिली अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी फुटेज छह लोगों पर हमला करने का आरोप पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सिंह ने अपने घर के बाहर छह युवकों के शोर मचाने और शराब पीने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद युवकों ने उन पर लात-घूंसों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। NESSDU ने निष्पक्ष जांच की मांग की दिल्ली यूनिवर्सिटी की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी (NESSDU) ने संगठन ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। संगठन ने कहा, “रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली के किलोकरी में सिंह के घर के बाहर छह लोग शराब पी रहे थे और शोर कर रहे थे। आवाज कम करने के लिए कहने सिंह अपने घर से नीचे आए। इसके बाद उन लोगों ने सिंह पर हमला किया। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण बाद में उनकी मौत हो गई।” NESSDU ने इस घटना को “बेवजह की हिंसा” बताया। साथ ही कहा कि सिंह सम्मानित संगीतकार थे। —————- ये खबर भी पढ़ें:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports