186 यात्रियों की सांसें अटकीं! मलेशिया एयरलाइंस के विमान में इंजन नंबर-2 खराब, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग | ACTPnews

186 यात्रियों की सांसें अटकीं! मलेशिया एयरलाइंस के विमान में इंजन नंबर-2 खराब, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग


कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद सोमवार को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया और एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH 156 में 186 लोग सवार थे और विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतर गया। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने से पहले हवाई अड्डे पर जरूरी इंतजाम किए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि ”इंजन नंबर दो से संबंधित” एक तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। विमानन कंपनी और संबंधित तकनीकी दल तकनीकी समस्या की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है। अधिकारियों ने बताया कि विमान को ‘टो’ वाहन की मदद से पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर ठहरने की व्यवस्था की गई है।

खबर अपडेट हो रही है…

(इनपुट- PTI)

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports