रिपोर्ट-UAE ने हमास हमले की चेतावनी 10 दिन पहले दी:कहा था- बहुत खून-खराबा होने वाला है, नेतन्याहू का जवाब- हम तैयार हैं | ACTPnews

रिपोर्ट-UAE ने हमास हमले की चेतावनी 10 दिन पहले दी:कहा था- बहुत खून-खराबा होने वाला है, नेतन्याहू का जवाब- हम तैयार हैं

UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले से 10 दिन पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़े हमले की चेतावनी दी थी। इजराइली अखबार हारेत्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होने कहा था कि इस हमले में बहुत खून-खराबा होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेतन्याहू ने इस चेतावनी पर शांत तरीके से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इजराइल किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। हालांकि, नेतन्याहू के कार्यालय ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। PMO ने इसे पूरी तरह झूठ बताया है। UAE के विदेश मंत्रालय ने इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की चेतावनी दी थी रिपोर्ट के मुताबिक, बिन जायद ने कहा था कि हमले से बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती है और इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति बिन जायद ने अब्राहम समझौते पर खतरा होने की बात भी कही थी। अब्राहम अकॉर्ड 2020 में अमेरिका की पहल पर शुरू हुआ एक समझौता है। इसके तहत इजराइल ने कई अरब और मुस्लिम बहुल देशों के साथ संबंध सामान्य किए थे। हालांकि, नेतन्याहू के कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उस वक्त बिन जायद से बात नहीं की थी और UAE राष्ट्रपति से उन्हें कोई चेतावनी नहीं मिली थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *