गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:10-15 मजदूर मलबे में फंसे; रेस्क्यू टीमें लोगों को निकालने में जुटीं | ACTPnews

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:10-15 मजदूर मलबे में फंसे; रेस्क्यू टीमें लोगों को निकालने में जुटीं

गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में 10-15 मजदूर फंसे हुए हैं। घटना के बाद रेस्क्यू टीमें लोगों को निकालने में जुटी हैं। गांधीनगर फायर ऑफिस के राजेश पटेल ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी नहीं मिली है। राजेश पटेल के मुताबिक, घटना से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है। हादसा कब हुआ और इमारत का हिस्सा गिरने की वजह क्या थी, यह अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports