अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार (8 सितंबर) को ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर हमला किया। इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 18 मिसाइलों को मार गिराया। बाकी दो मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में गिरीं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ईरान ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े तेल टैंकरों पर हमला किया। अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों पर हमले करने का दावा किया है। इनमें 2 अमेरिकी जहाज और 8 तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान ने कहा कि ये जहाज प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहे थे। ईरान ने अमेरिका के एक सब-मरीन ड्रोन को पकड़ने की बात भी कही है। अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में 4 टैंकरों को निशाना बनाया CENTCOM के मुताबिक, अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में 4 और खार्ग द्वीप के पास 1 तेल टैंकर को निशाना बनाया। अमेरिका ने दावा किया कि जिन पांच टैंकरों पर हमला किया गया, वे अरबों डॉलर के एक शैडो नेटवर्क का हिस्सा थे। यह नेटवर्क ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स और उसके सहयोगियों के लिए फंड जुटाता है। अमेरिकी सेना ने बताया कि हमले से पहले टैंकरों के चालक दल को जहाज खाली करने का निर्देश दिया था। अमेरिका ने कहा- युद्धपोत पर हमला नाकाम हुआ CENTCOM के मुताबिक, ईरान ने अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि अमेरिकी युद्धपोत ने मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया। CENTCOM के अनुसार इस घटना में किसी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ और अमेरिकी युद्धपोत क्षेत्र में गश्त जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान के इन हमलों के जवाब में ही पांच तेल टैंकरों पर कार्रवाई की गई। रूबियो की चेतावनी- अमेरिकी जहाज पर हमला किया तो टैंकर खोएगा ईरान कोलंबिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान को खुले तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक जहाजों पर हमले की कोशिश का जवाब दिया जाएगा। अमेरिका की ओर से इस तरह की कार्रवाई आगे भी देखने को मिल सकती है। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी जहाजों को भी धमकाया अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद कुछ तेल टैंकरों को चेतावनी दी है। ईरान के IRGC ने कहा है कि इन जहाजों के चालक दल तुरंत जहाज खाली कर दें। ईरान ने साफ कहा है कि अगर ये जहाज अमेरिकी पक्ष से जुड़े हैं, तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। जहाज बंदरगाह पर खड़े हों या समुद्र में लंगर डालकर रुके हों, दोनों ही स्थिति में उन पर हमला हो सकता है। खार्ग द्वीप ईरान के तेल कारोबार के लिए बेहद अहम अमेरिकी कार्रवाई में जिस इलाके को निशाना बनाया गया, उसमें खार्ग द्वीप खास तौर पर महत्वपूर्ण है। यह ईरान का प्रमुख कच्चा तेल निर्यात टर्मिनल है। ईरान के 90% कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप के जरिए होता है। मुख्य भूमि से पाइपलाइनों के जरिए कच्चा तेल खार्ग द्वीप तक पहुंचाया जाता है और फिर यहां से इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए भेजा जाता है। इस वजह से खार्ग द्वीप के आसपास किसी भी सैन्य कार्रवाई से ईरान के तेल निर्यात और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ सकती है। पहले भी ईरान के तेल टैंकरों को निशाना बना चुका है अमेरिका अमेरिका ने इससे पहले 5 सितंबर को 3 ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया था। अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान की ओर से एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पर हमला करने की कोशिश के बाद की गई थी। अब पांच और टैंकरों पर अमेरिकी हमले और उसके जवाब में जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। IRGC ने सब-मरीन ड्रोन की तस्वीर जारी की IRGC ने मंगलवार को दावा किया कि उसने होर्मुज में एक अमेरिकी सब-मरीन ड्रोन पकड़ा है। IRGC ने इसकी तस्वीर भी जारी की है। तस्वीर में दिख रहा ड्रोन अमेरिकी कंपनी एंड्यूरिल के डाइव-LD मॉडल जैसा है। ड्रोन का आकार और डिजाइन की कई चीजें Dive-LD से मेल खाती हैं। AUV समुद्र में जासूसी और बारूदी सुरंगों का पता कैसे लगाते हैं? बारूदी सुरंग: एंड्यूरिल डाइव-LD जैसे ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल (AUV) सोनार और सेंसर की मदद से समुद्र के तल की मैपिंग करते हैं। साउंड वेव के लौटने के समय का एनालिसिस करके ये छिपी बारूदी सुरंगों और दूसरी चीजों का पता लगा सकते हैं। जासूसी: AUV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एल्गोरिदम की मदद से बिना इंसानी दखल के समुद्र में नेविगेट और डेटा प्रोसेस कर सकते हैं। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और लंबे समय तक निगरानी संभव होती है। ————————— यह खबर भी पढ़ें… मिडिल ईस्ट में एक और संघर्ष शुरू:सऊदी के 4 शहरों पर हूती विद्रोहियों का हमला, 73 घायल यमन में हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। हूतियों विद्रोहियों ने सोमवार को सऊदी के 4 शहरों पर हमला किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला:जवाब में ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागीं; इससे पहले अमेरिकी सब-मरीन ड्रोन भी पकड़ा | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












