कन्नड़ एक्टर किरण राज ने बताया कि वायरल वीडियो में शेर ने उन पर हमला नहीं किया था। वह घायल भी नहीं हुए हैं। किरण ने बताया कि वायरल वीडियो एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए चल रहे नियंत्रित ट्रेनिंग सेशन का है और इस दौरान सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। किरण ने वीडियो मैसेज में कहा कि वीडियो के कैप्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक से लोगों में डर और गलत जानकारी फैली। उन्होंने कहा, “मैं साफ करना चाहता हूं कि कैप्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक से घबराहट और गलत जानकारी फैल रही है।” किरण ने बताया कि वह प्रोजेक्ट के लिए रॉकी नाम के शेर के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसका मकसद शेर के आसपास सहज होना और उसके साथ काम करने की आदत डालना है। उन्होंने कहा, “फैक्ट यह है कि मैं प्रोजेक्ट के लिए रॉकी के साथ ट्रेनिंग कर रहा हूं। यहां माहौल बहुत सेफ है।” एक्टर के मुताबिक, ट्रेनिंग सेशन सुरक्षित माहौल में और जरूरी सावधानियों के साथ हो रहे हैं। इस दौरान रॉकी के साथ उनका रिश्ता भी बन गया है। किरण ने बताया कि रॉकी के साथ बने इस जुड़ाव से उन्हें शेर के करीब काम करते समय ज्यादा सहज महसूस करने में मदद मिली। पहले दिन रिकॉर्ड हुआ था वीडियो वायरल वीडियो किरण के ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले दिन रिकॉर्ड किया गया था। उस दिन वह रोजर और रॉकी नाम के शेरों के साथ बातचीत करना सीख रहे थे। किरण ने इंस्टाग्राम पर इस अनुभव की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें शेरों के आसपास व्यवहार करने और उनकी हरकतों व प्रतिक्रियाओं को समझने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। मूल वीडियो में किरण एक शेर के बहुत करीब खड़े दिखाई दे रहे थे। शेर उनकी ओर झपटता हुआ नजर आया, इसलिए सोशल मीडिया पर कई लोगों को लगा कि उन पर हमला हुआ और वह घायल हो गए। कौन हैं किरण राज? किरण राज मुख्य रूप से कन्नड़ टेलीविजन के साथ-साथ कन्नड़ फिल्मों में भी काम करते हैं। 5 जुलाई 1993 को जन्मे किरण राज ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वह 2010 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। छोटे रोल से शुरुआत करके उन्होंने टेलीविजन पर अपनी जगह बनाई। किरण राज को लोकप्रियता कन्नड़ टेलीविजन शो ‘कन्नड़ती’ से मिली थी। 2020 से 2023 तक प्रसारित इस शो में उन्होंने हर्ष कुमार का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग और पर्दे पर उनकी मौजूदगी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस शो ने उन्हें कन्नड़ टेलीविजन के चर्चित कलाकारों में शामिल कर दिया। टेलीविजन शो के साथ किरण ने फिल्मों में भी लगातार काम किया। उन्होंने ‘मार्च 22’, ‘असतोमा सद्गमय’, ‘जीवनाने नाटका सामी’, ‘बडीज’, ‘भरजरी गंडू’ और ‘मेघा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। साल 2024 में आई ‘रॉनी: द रूलर’ में उनके प्रदर्शन ने उन्हें कन्नड़ सिनेमा में और ज्यादा चर्चा दिलाई। साल 2025 में किरण राज ने शो ‘कर्ण’ में मुख्य भूमिका निभानी शुरू की। इस शो में वह एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभा रहे हैं। शो को कन्नड़ टेलीविजन पर अच्छी दर्शक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, वह जल्द फिल्म ‘जॉकी 42’ में भी नजर आएंगे। साल 2025 में आयोजित जी कुुटुंब पुरस्कार समारोह में उन्हें ‘कर्ण’ के लिए लोकप्रिय अभिनेता और लोकप्रिय जोड़ी के पुरस्कार मिले। किरण राज सड़क हादसे में घायल हुए थे किरण राज आज से ठीक 2 साल पहले यानी 10 सितंबर 2024 को बेंगलुरु के केंगेरी के पास एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए थे। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वह एक अनाथालय से लौट रहे थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ समय के लिए आईसीयू में रखा गया था। हादसे के समय कार किरण राज की फिल्म ‘रॉनी: द रूलर’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर चला रहे थे और किरण पीछे की सीट पर बैठे थे। रास्ते में अचानक सांप आ जाने पर चालक ने कार को दाईं ओर मोड़ दिया। इससे मर्सिडीज कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में किरण राज को छाती में चोट लगी और कुछ समय के लिए वह बेहोश हो गए थे। अस्पताल में उनकी एमआरआई समेत जरूरी जांच की गई थी। बाद में किरण राज ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज जारी कर फैंस को बताया था कि वह ठीक हैं और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।
Source link
कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला:वायरल वीडियो अपकमिंग प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग का है | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












