जहरीली शराबकांड- UP के रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर:जंगल में पुलिस से मुठभेड़; पैर में लगी गोली; 31 मौतों के मामले में था वांटेड | ACTPnews

जहरीली शराबकांड- UP के रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर:जंगल में पुलिस से मुठभेड़; पैर में लगी गोली; 31 मौतों के मामले में था वांटेड

सागर के चर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। बरायठा के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान रवि लखेरा के पैर में गोली लगी। पुलिस घायल आरोपी को इलाज के लिए बंडा अस्पताल लेकर पहुंची है। रवि पर 20 हजार का इनाम था। जहरीली शराब पीने से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती 3 और मरीजों ने दम तोड़ा था। हालांकि, प्रशासन 16 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। इसके साथ ही, मौतों के मामले में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ था। नगर पालिका की टीम, फोर्स के साथ वार्ड नंबर 11 और 12 में पहुंची। यहां करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत और आशीष साहू के घर पर बुलडोजर चलाया। मनीष लोधी के 3 मकानों के अवैध हिस्से भी गिरा दिए गए थे। कौन है वांटेड रवि लखेरा? रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रहता है। पुलिस के मुताबिक, रवि अंतरराज्यीय शराब तस्कर है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत अन्य जगहों पर करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले आबकारी एक्ट से जुड़े हैं। रवि वर्ष 2025 में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। कुछ महीने पहले ललितपुर पुलिस ने उसे अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, रवि शराब बनाने और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अच्छी समझ रखता है। वह अपनी टीम बनाकर नकली शराब बनाने का काम करता है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…. …………………….. यह खबर भी पढ़ें वांटेड आरोपी ने शराब बनाने का फार्मूला बताया एमपी के सागर के बंडा में जिस जहरीली शराब से अब तक 31 लोगों की मौत हुई। ये जहरीली शराब बनाने में मुख्य मास्टरमाइंड अंतरराज्यीय वांटेड रवि लखेरा का नाम सामने आया है। उसके ऊपर एमपी-यूपी में 25 केस दर्ज हैं। रवि, लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह लोधी के साथ मिलकर नकली शराब बनाने का काम कर रहा था‌। ततरवारा का दबंग चंद्रभान सिंह राजपूत और उसके परिवार के लोग मनीष से जुड़े थे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports