Nagpur Bank Robbery CCTV Footage | ACTPnews

Nagpur Bank Robbery CCTV Footage


नागपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नागपुर में बैंक में लूट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। यहां एक 28 साल के युवक ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर उनसे 4.53 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया।

इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उसका पीछा किया। पुलिस की मदद से उसे करीब एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया गया।

पूरी घटना बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई पूरी 4.53 लाख रुपए की रकम बरामद कर ली है।

ATM से कैश लेकर बैंक लौट रहे थे कर्मचारी

घटना नागपुर के भांडे प्लॉट इलाके में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हुई। बैंक कर्मचारी ATM से कैश लेकर SBI ब्रांच लौट रहे थे।

तभी एक युवक ने पीछे से आकर कर्मचारियों के चेहरे और आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे उन्हें दिखाई देना मुश्किल हो गया और अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी 4.53 लाख रुपये से भरा कैश बैग छीनकर भाग गया।

कर्मचारियों ने शोर मचाकर पीछा किया

कैश बैग लेकर भाग रहे आरोपी को देखकर बैंक कर्मचारियों ने शोर मचाया और उसका पीछा किया। इसी दौरान गश्त कर रहे बीट मार्शल और DB टीम के पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी को भागते देखा और उसके पीछे दौड़ पड़े।

बैंक कर्मचारियों और पुलिस की मदद से आरोपी को करीब एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया गया। पुलिस ने घटना के करीब 30 मिनट के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी B.Sc. ग्रेजुएट, फिलहाल बेरोजगार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 साल के सूरज भोजराज बोरकर के रूप में हुई है। वह नागपुर ग्रामीण के भिवापुर तहसील के तातोली गांव का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, सूरज B.Sc. ग्रेजुएट है और फिलहाल बेरोजगार है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि नौकरी नहीं मिलने और आर्थिक परेशानी के चलते उसने लूट की होगी।

CCTV में कैद हुई वारदात

बैंक के CCTV में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में आरोपी कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर डालकर कैश बैग लेकर भागता दिख रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले से कर्मचारियों पर नजर रख रहा था।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि उसने अकेले वारदात की या कोई और भी शामिल था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसे कैश की जानकारी कैसे मिली।

आरोपी को पकड़ने में बीट मार्शल और DB टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तारी में कांस्टेबल शैलेश बेलेकर, राजेंद्र मोहाड़, तप्पूलाल चुटे और शरदसिंह तेम्भरे शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *