- Hindi News
- International
- BRICS LIVE | PM Narendra Modi BRICS Summit 2026 Photos Update; Vladimir Putin Xi Jinping India Russia China Bharat Mandapam
नई दिल्ली8 मिनट पहलेलेखक: सुनील मौर्य और उदय भटनागर के साथ एजेंसी इनपुट
- कॉपी लिंक
रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। देशों ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही, आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है।
BRICS देशों के बीच संयुक्त बयान जारी करने पर सहमति ऐसे समय में बनी है, जब पश्चिम एशिया में तनाव है और ईरान, सऊदी अरब और UAE के कई मुद्दों पर अलग-अलग रुख हैं।
भारत ने लगातार बातचीत के जरिए इन मतभेदों को दूर करने और सदस्य देशों के बीच आम सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई।
BRICS समिट से जुड़ीं 7 फोटोज

BRICS समिट के दौरान ‘भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी’ में PM मोदी के साथ जिनपिंग और पुतिन।

PM मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग BRICS समिट के दौरान बातचीत करते हुए।

मोदी, पुतिन और जिनपिंग एक साथ मंच पर नजर आए। इस दौरान मोदी दोनों नेताओं का हाथ थामे दिखे।

BRICS समिट में PM मोदी के साथ जिनपिंग, पुतिन और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत दूसरे नेता नजर आए।

PM मोदी ने 18वें BRICS समिट से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत मंडपम में स्वागत किया

BRICS नेताओं के स्वागत के लिए सजे मंच पर रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर की तस्वीर लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग को इस मंदिर के बारे में बताया।

BRICS समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन साथ दिखाई दिए।
ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा: 10 सबसे अहम बातें
पहलगाम आतंकी हमले की निंदा: 22 अप्रैल 2025 के हमले की कड़ी निंदा, 26 लोगों की मौत का जिक्र।
आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख: आतंकवाद के हर रूप और हर वजह की निंदा की गई।
आतंकवाद को धर्म से न जोड़ें: आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता या समुदाय से जोड़ने का विरोध।
सीमा पार आतंकवाद पर कार्रवाई: आतंकवाद, उसकी फंडिंग और आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई पर जोर।
आतंकियों की जवाबदेही तय हो: आतंकियों और आतंकी संगठनों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की बात।
संयुक्त राष्ट्र की आतंकरोधी संधि जल्द बने: अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर प्रस्तावित संधि को जल्द अपनाने की मांग।
ब्रिक्स के मूल सिद्धांत मजबूत होंगे: आपसी सम्मान, संप्रभु समानता, एकजुटता और सहमति से फैसलों पर जोर।
एकतरफा टैरिफ की निंदा: एकतरफा टैरिफ और व्यापारिक पाबंदियों पर चिंता जताई गई। कहा कि ऐसे कदम WTO के नियमों के अनुरूप होने चाहिए।
परमाणु खतरा: परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे और बढ़ते वैश्विक तनाव पर चिंता जताई गई।
भारत की अध्यक्षता की सराहना: BRICS देशों ने भारत की अध्यक्षता में हुए BRICS प्लस और आउटरीच संवाद की सराहना की।

PM मोदी ने शनिवार को BRICS समिट 2026 के औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।
ब्रिक्स समिट में PM मोदी के बयान की 5 अहम बातें
अगले 20 साल का नया एजेंडा बनाएं:
BRICS के अगले 20 साल के लिए नया एजेंडा और फैसलों पर अमल की स्थायी व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव।
ग्लोबल साउथ नियम बनाने में हिस्सा ले:
AI, साइबरस्पेस, अंतरिक्ष और बायोटेक्नोलॉजी के नियम तय करने में विकासशील देशों की बराबर भागीदारी पर जोर।
युवाओं को तैयार करें:
युवा राजनयिकों और नीति-निर्माताओं को बातचीत और कानून की ट्रेनिंग देने का सुझाव।
नाविकों के लिए इमरजेंसी नेटवर्क बने:
मुसीबत में फंसे नाविकों को इलाज, परिवार से संपर्क और सुरक्षित निकालने के लिए देशों के बीच नेटवर्क बनाने की बात।
भविष्य सबका, फैसला भी सबका:
मोदी ने कहा- दुनिया का भविष्य साझा है तो उसे तय करने का अधिकार भी सभी देशों के पास होना चाहिए।
जिनपिंग BRICS के लिए 7 साल बाद भारत आए
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंचे हैं। गलवान झड़प के बाद यह जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा है। BRICS समिट में शामिल होने के बाद वे आज शाम प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अडाणी से मिले दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामाफोसा




दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने 18वें BRICS समिट के दौरान अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात नई दिल्ली में हुई।
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पजशकियान बोले- पश्चिम एशिया को अमेरिका की ‘पुलिसिंग’ की जरूरत नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने BRICS समिट से इतर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने पर बात की। उन्होंने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर भी जोर दिया।
पजशकियान ने कहा कि मिडिल ईस्ट को अमेरिका की ‘पुलिसिंग’ की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी यहां के देशों की ही होनी चाहिए
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत बोला- BRICS में आम लोगों की जरूरतों पर फोकस रहा
विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव सुधाकर दलेला ने कहा कि भारत ने इस साल जनवरी में चौथी बार BRICS की अध्यक्षता संभाली। यह साल BRICS के लिए खास है, क्योंकि संगठन की संस्थागत साझेदारी के 20 साल पूरे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने पिछली अध्यक्षताओं के काम को आगे बढ़ाते हुए लचीलापन, नई सोच, सहयोग और टिकाऊ विकास पर ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मानवता प्रथम’ के विचार के तहत भारत ने BRICS के काम को आम लोगों की जरूरतों से जोड़ने और ज्यादा व्यावहारिक बनाने की कोशिश की।
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग

BRICS समिट में शामिल होने भारत आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग थोड़ी देर में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
जिनपिंग करीब 7 साल बाद भारत आए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
12:17 PM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS समिट: कल का शेड्यूल
BRICS शेड्यूल
सुबह 9:55 बजे: BRICS के पार्टनर देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेताओं का आगमन।
सुबह 10:35 बजे: पार्टनर और आउटरीच देशों के नेताओं की सामूहिक तस्वीर।
सुबह 10:50 बजे: BRICS का ओपन सेशन शुरू होगा।
PM मोदी का शेड्यूल
दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात।
दोपहर 3 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात।
दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात।
शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामफोसा से मुलाकात।
जगह: भारत मंडपम, नई दिल्ली
11:46 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
तनाव के बीच ईरान-UAE राष्ट्रपतियों ने बातचीत की

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने BRICS समिट से इतर UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की।
दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और कई क्षेत्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के रुख अलग हैं।
हालांकि, ईरान और UAE पिछले कुछ सालों से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में यह मुलाकात तनाव के बीच दोनों देशों के बातचीत का रास्ता खुला रखने का संकेत है।
11:40 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS नेताओं ने साथ में पौधा लगाया

BRICS समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BRICS देशों के नेताओं ने भारत मंडपम के बाहर लॉन में साथ मिलकर पौधा लगाया।
11:37 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS नेताओं ने साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई


11:34 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS देशों ने कहा- आतंकवाद को धर्म से न जोड़ा जाए
BRICS देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता या समुदाय से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। सदस्य देशों ने आतंकवाद के हर रूप की निंदा की और इसके खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने पर जोर दिया।
घोषणा में कहा गया कि आतंकवाद को किसी भी वजह से सही नहीं ठहराया जा सकता। आतंकियों की फंडिंग और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जरूरी है।
11:32 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ईरान-UAE के मतभेदों के बावजूद संयुक्त बयान मंजूर
भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता के तौर पर BRICS देशों ने शनिवार को नई दिल्ली घोषणा को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।
पश्चिम एशिया के संघर्ष को लेकर ईरान और UAE के बीच मतभेदों के बावजूद कई दौर की बातचीत के बाद सहमति बनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय BRICS समिट के पहले दिन की बैठक के अंत में घोषणा को मंजूरी दिए जाने का ऐलान किया।
11:32 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की
BRICS देशों ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।
नई दिल्ली घोषणा में सदस्य देशों ने आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर जोर दिया।
घोषणा में सीमा पार आतंकवाद, आतंकियों की फंडिंग और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई है।
11:25 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS नेताओं ने भारत मंडपम में भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी देखी
11:12 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जिनपिंग बोले- पश्चिम एशिया युद्ध से लोगों को भारी नुकसान

सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से पूरे क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान हुआ है। इस युद्ध से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का भी हित पूरा नहीं हो रहा है।
11:10 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अगले साल चीन संभालेगा BRICS की अध्यक्षता

अगले साल BRICS की अध्यक्षता चीन करेगा। इस मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी के हित में नहीं है। शी ने कहा कि BRICS देशों को मजबूती से इतिहास के सही पक्ष के साथ खड़ा रहना चाहिए।
11:05 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पजशकियान बोले- परमाणु ठिकानों पर हमले बंद हों

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि शांतिपूर्ण परमाणु ठिकानों को किसी भी हमले या धमकी से सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि BRICS देशों को एकतरफा प्रतिबंधों का मिलकर सामना करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उनके मुताबिक, BRICS को दुनिया में न्याय की आवाज बनना चाहिए।
पजशकियान ने फिलिस्तीन के मुद्दे को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी लोगों को अपने भविष्य का फैसला खुद करने का अधिकार मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, यह वैश्विक व्यवस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता की बड़ी परीक्षा है और BRICS को इस मामले में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
11:01 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा BRICS मार्केट पहुंचीं



ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान की बेटी जहरा पजशकियान BRICS बाजार पहुंचीं। उन्होंने यहां बने ईरान पवेलियन का दौरा किया और ईरानी कला व हस्तशिल्प देखे।
10:54 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS के 20 साल पर PM मोदी ने 2 डाक टिकट जारी किए

10:51 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS देशों ने नई दिल्ली घोषणा को सर्वसम्मति से दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली घोषणा को अपनाने का प्रस्ताव रखा। PM मोदी ने कहा, “किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। नई दिल्ली घोषणा-2026 को सर्वसम्मति से मंजूरी दी जाती है।”
10:41 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
समिट में ब्रिक्स लीडर्स की 4 फोटोज




10:17 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी ने ग्लोबल गवर्नेंस पर 10-पॉइंट प्रस्ताव दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS के मंच से वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार के लिए 10-पॉइंट प्रस्ताव रखने की पहल की है।
उन्होंने कहा कि BRICS देशों को मिलकर ऐसे 10 प्रस्ताव तैयार करने चाहिए, जिन्हें अगले BRICS समिट तक ‘BRICS रिफॉर्म रोडमैप’ का रूप दिया जा सके।
09:53 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS समिट में जिनपिंग की 4 तस्वीरें




09:52 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS की बंद कमरे में बैठक शुरू
BRICS के सदस्य देशों के नेताओं की बंद कमरे में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत BRICS देशों के नेता शामिल हैं। बैठक में BRICS देशों के बीच सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
09:47 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- ग्लोबल साउथ सिर्फ नियम माने नहीं, नियम बनाए
मोदी नेकहा कि दुनिया के भविष्य के नियम तय करने में हर देश की बराबर भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों को सिर्फ दूसरे देशों के बनाए नियम मानने वाला नहीं, बल्कि नियम बनाने वाला बनना होगा।
पीएम ने कहा कि नई तकनीकें आने वाले समय को बदल रही हैं। इन क्षेत्रों में कौन से नियम होंगे, यह भी आने वाले समय में तय होगा। इसलिए ग्लोबल साउथ की इन चर्चाओं में बराबर की भागीदारी जरूरी है।
09:35 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री मोदी का भाषण खत्म
प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन खत्म हो गया है। उन्होंने 11.30 मिनट तक भाषण दिया।
09:31 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- BRICS के अगले 20 साल का नया एजेंडा बनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRICS को अगले 20 साल के लिए नया और बड़ा एजेंडा तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर साल BRICS की अध्यक्षता बदलती है, लेकिन इससे संगठन के काम की गति नहीं रुकनी चाहिए।
मोदी ने BRICS में कामकाज को जारी रखने और फैसलों पर अमल की निगरानी के लिए एक स्थायी व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके जरिए अलग-अलग देशों की अध्यक्षता बदलने के बाद भी पुराने फैसलों पर काम जारी रखा जा सकेगा।
उन्होंने एक सुरक्षित डिजिटल रिकॉर्ड बनाने का भी सुझाव दिया। इसमें हर फैसले की जिम्मेदारी किसकी है, उसे कब तक पूरा करना है और उस पर कितना काम हुआ है, इसकी जानकारी दर्ज होगी।
09:23 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिक्स की अध्यक्षता में 30 शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें हुईं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट में सभी नेताओं का भारत में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता का फोकस आम लोगों और मानवता को सबसे आगे रखने पर रहा है।
मोदी ने कहा कि भारत ने लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और टिकाऊ विकास को अपनी प्राथमिकता बनाया। साथ ही, BRICS के कामकाज को आम लोगों से जोड़ने पर भी खास ध्यान दिया गया।
उन्होंने बताया कि भारत की अध्यक्षता के दौरान 350 से ज्यादा बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान BRICS देशों की टीमों का करीब 30 शहरों में स्वागत किया गया।
09:20 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने BRICS समिट के औपचारिक शुरुआत की घोषणा की

PM मोदी ने BRICS समिट 2026 के औपचारिक शुरुआत की घोषणा की। उनका संबोधन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि BRICS किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करता है।
09:16 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया

09:10 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति का स्वागत किया

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंच गए हैं। PM मोदी ने उनका स्वागत किया
09:08 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत मंडपम पहुंचे

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंच गए हैं।
09:05 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
सुबह 4 बजे तक चली बातचीत, तब संयुक्त बयान पर सहमति बनी
BRICS देशों के बीच संयुक्त बयान जारी करने पर सहमति बन गई है। इसे लेकर बातचीत सुबह 4 बजे तक चली। कई अहम और विवादित मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच मतभेद थे।
भारत ने लगातार बातचीत के जरिए इन मतभेदों को दूर करने और सभी देशों को एक राय पर लाने की कोशिश की। यह सहमति इसलिए भी अहम है क्योंकि ईरान, सऊदी अरब और UAE एक ही BRICS मंच का हिस्सा हैं, जबकि पश्चिम एशिया के कई मुद्दों पर इनके बीच गंभीर मतभेद हैं।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव के बीच इन देशों को एक संयुक्त बयान पर सहमत कराना भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक चुनौती थी। भारत की कोशिशों से इन मतभेदों को BRICS की बातचीत पर हावी नहीं होने दिया गया और सभी देश साझा बयान पर सहमत हो गए।
09:05 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS समिट के लिए इंडोनेशिया, इथियोपिया और अबू धाबी के नेता पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।

08:40 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री से मुलाकात की
विदेश मंत्री जयशंकर ने BRICS समिट के दौरान बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिज़ेंकोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई।
08:34 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जिनपिंग के साथ भारत आए चीन के नंबर-2 नेता
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कै शी भी भारत आए हैं। वे चीन की सत्ता के टॉप-7 नेताओं में शामिल हैं। उन्हें मिली अहम जिम्मेदारियों की वजह से कै शी को जिनपिंग के बाद देश के सबसे ताकतवर नेताओं में माना जाता है।
कै शी कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल कमेटी के जनरल ऑफिस के प्रमुख हैं। यह पार्टी के सबसे बड़े नेताओं के कामकाज को संभालने वाला दफ्तर है। यहां बड़े नेताओं की मीटिंग, जरूरी कागज और सूचनाओं से जुड़े काम देखे जाते हैं।
यानी बड़े नेता कब मिलेंगे, कौन-सी बैठक होगी और उससे जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार करने से लेकर कई दूसरे काम इसी दफ्तर के जरिए होते हैं।
कै शी इसी दफ्तर के मुखिया हैं। यानी उनका काम सीधे शी जिनपिंग और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं के रोजमर्रा के कामकाज से जुड़ा है। इसी वजह से उन्हें शी जिनपिंग का ‘डी फैक्टो चीफ ऑफ स्टाफ’ कहा जाता है।

08:29 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पश्चिमी देशों के लिए BRICS की बढ़ती चुनौती
BRICS देश अब आपस में कारोबार करते समय डॉलर का इस्तेमाल कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे एक-दूसरे की अपनी-अपनी करेंसी में लेन-देन बढ़ाना चाहते हैं।
साथ ही, अलग-अलग देशों के ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने पर भी काम हो रहा है। हालांकि, अभी BRICS का अपना कोई एक पेमेंट सिस्टम या एक साझा करेंसी नहीं है।
इस साल भारत की अध्यक्षता में होने वाले BRICS समिट में भी अपनी करेंसी में कारोबार और आसान ऑनलाइन पेमेंट पर जोर दिया जाएगा। भारत चाहता है कि BRICS देशों के डिजिटल पेमेंट सिस्टम और उनकी डिजिटल करेंसी को आपस में जोड़ा जाए।
इससे एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजना आसान हो सकता है और हर बार डॉलर की जरूरत कम हो सकती है।

07:29 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
जिनपिंग की 18 फीट लंबी होंगकी N701 कार
जिनपिंग पालम एयरपोर्ट से अपनी स्पेशल होंगकी N701 से रवाना हुए। करीब 18 फीट यानी 5.5 मीटर लंबी यह खास स्टेट लिमोजिन जिनपिंग के लिए तैयार की गई है।

07:20 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
भारत और ईरान के राष्ट्रपतियों की मुलाकात हुई
ईरान के राष्ट्रपति पजशकियान ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत-ईरान संबंधों, व्यापार, क्षेत्रीय सहयोग और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। पजशकियान BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर हैं।

07:02 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS का नाम पड़ने की वजह जानिए…

06:34 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
वियतनाम के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

06:32 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
गलवान हिंसा के बाद पहला जिनपिंग का भारत दौरा
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंचे हैं। 2020 के गलवान संघर्ष के बाद भारत में उनकी मोदी के साथ मुलाकात पहली आमने-सामने की बैठक होगी।
गलवान के बाद करीब 4 साल तक LAC पर दोनों देशों के बीच तनाव रहा। अब भारत और चीन LAC से लेकर कारोबार तक 6 बड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
इनमें सीमा विवाद सबसे अहम मुद्दा है। दोनों देश सीमा विवाद पर एक विशेषज्ञ समूह बनाने पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा सीमा पर 2 अतिरिक्त सैन्य संपर्क केंद्र और पूर्वी व मध्य सेक्टर में 2 सैन्य हॉटलाइन बनाने पर भी सहमति बनी है। अब इन फैसलों को दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी मिलनी है।
दूसरा बड़ा मुद्दा दोनों देशों के बीच कारोबार है। 2025-26 में भारत ने चीन से करीब 11.4 लाख करोड़ रुपए का सामान आयात किया। इससे भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 8.6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा।

प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग 11 अक्टूबर, 2019 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ‘कृष्णाज बटर बॉल’ पर। यह जिनपिंग की आखिरी भारत यात्रा थी।
06:24 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का प्लेन पालम एयरपोर्ट पर उतरा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका प्लेन पालम एयरपोर्ट पर उतरा है।
06:05 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
BRICS समिट पर अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर
05:31 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिक्स की अपनी करेंसी लॉन्च करने की फिलहाल योजना नहीं
ब्रिक्स देशों की ओर से कोई साझा नई करेंसी लॉन्च करने की आधिकारिक योजना नहीं है। फिलहाल सदस्य देश डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए आपसी कारोबार में रुपया, रूबल और युआन जैसी स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं।
डॉलर का दबदबा खत्म करना आसान नहीं
दुनिया में डॉलर का दबदबा जल्दी खत्म होना मुश्किल है। ब्रिक्स देश डॉलर को पूरी तरह हटाने के बजाय उसके विकल्प तलाश रहे हैं। इनमें सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) और स्थानीय भुगतान प्रणालियों को आपस में जोड़ना शामिल है। इससे डॉलर की भूमिका को चुनौती मिल सकती है, लेकिन उसे तुरंत खत्म करना आसान नहीं है।
ब्रिक्स की करेंसी से भारतीय व्यापारियों को होगा फायदा
- ब्रिक्स देशों की अपनी करेंसी में कारोबार बढ़ने से भारतीय कारोबारियों को कुछ फायदे मिल सकते हैं
- लेन-देन की लागत कम: डॉलर को दूसरी करेंसी में बदलने और भुगतान भेजने की लागत घट सकती है।
- निर्यात को बढ़ावा: रुपए में सीधे कारोबार होने से भारतीय कंपनियों के लिए कुछ बाजारों में व्यापार करना आसान हो सकता है।
- डॉलर के जोखिम से बचाव: डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ाव या अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का असर कुछ हद तक कम हो सकता है।
05:21 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी ने मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम से मुलाकात की
मोदी ने 2026 BRICS समिट से इतर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की मुलाकात दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।
05:04 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मोदी ने इथियोपिया के PM अबी अहमद से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 BRICS समिट से इतर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की मुलाकात दिल्ली में हुई।
04:50 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामाफोसा ने गौतम अडाणी से मुलाकात की
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने दिल्ली में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी से मुलाकात की। यह बैठक 18वें BRICS समिट से इतर दक्षिण अफ्रीका के बिजनेस एंगेजमेंट का हिस्सा थी।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, बैठक का मकसद दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच कारोबारी और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की कोशिशों को आगे बढ़ाना था।
04:43 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पुतिन ताज होटल से बाहर निकले
04:37 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
चाइना सदर्न एयरलाइन भारत के लिए फ्लाइट्स शुरू करेगी
चाइना सदर्न एयरलाइंस 6 साल के बाद भारत के लिए नियमित यात्री उड़ानें फिर शुरू करेगी। एयरलाइन 21 सितंबर से ग्वांगझू-दिल्ली रूट पर फ्लाइट सर्विस बहाल करेगी।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, उड़ानें शुरू होने के बाद एयरलाइन दक्षिण एशिया में 8 राउंड-ट्रिप रूट पर हर हफ्ते 100 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी।

03:27 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली में तैनात पुलिस वाहनों की भी स्निफर डॉग से जांच
दिल्ली में BRICS समिट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा में तैनात पुलिस वाहनों की भी स्निफर डॉग से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए वाहनों की बारीकी से जांच कर रही हैं।




02:48 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली के लिए रवाना
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे 18वें BRICS समिट में शामिल होंगे। समिट से इतर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात होगी।
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। करीब 7 साल बाद उनका भारत दौरा हो रहा है।
02:36 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिक्स तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं का संगठन
BRICS 11 देशों का ऐसा समूह है, जिसमें दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, UAE, सऊदी अरब और इंडोनेशिया शामिल हैं।
BRICS का मकसद सदस्य देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सहयोग बढ़ाना है।
शुरुआत में इसमें 4 देश थे और इसे BRIC कहा जाता था। BRIC नाम 2001 में गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ’नील ने दिया था। बाद में दूसरे देश जुड़ते गए और इसका नाम BRICS हो गया। भारत 2026 में BRICS समिट की अध्यक्षता कर रहा है।

02:35 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
एक बैंक की रिपोर्ट से निकला BRICS का नाम
BRICS की शुरुआत किसी सरकार ने नहीं, बल्कि एक बैंक की रिपोर्ट से हुई थी। 2001 में अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री जिम ओ’नील ने अपनी रिपोर्ट में BRIC शब्द इस्तेमाल किया। उन्होंने ब्राजील, रूस, भारत और चीन को तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाएं बताया था।
तब BRIC कोई संगठन नहीं था। लेकिन बाद में ये चारों देश एक साथ आने लगे। 2006 में BRIC समूह बना और 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में इसकी पहली आधिकारिक बैठक हुई।
2010 में दक्षिण अफ्रीका के जुड़ने के बाद BRIC का नाम BRICS हो गया। पिछले साल ईरान, मिस्र और इथियोपिया भी इसके पूर्ण सदस्य बने। इसके साथ BRICS का दायरा और बढ़ गया।
आज BRICS दुनिया के बड़े आर्थिक मंचों में शामिल है। इसके सदस्य देशों की ग्लोबल GDP में हिस्सेदारी 27% से ज्यादा है, जबकि यूरोपियन यूनियन की करीब 14% है।

02:35 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के चाहने के बावजूद BRICS में नहीं मिली एंट्री
BRICS के विस्तार के बाद कई देशों ने इसमें शामिल होने की कोशिश की। इनमें पाकिस्तान और तुर्किये भी थे। पाकिस्तान ने 2023 में सदस्यता के लिए आधिकारिक आवेदन किया था। उसे चीन और रूस का समर्थन भी मिला, लेकिन अब तक BRICS में उसकी एंट्री नहीं हो पाई है।
तुर्किये ने भी सदस्यता की कोशिश की, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली। इससे सवाल उठा कि दोनों देशों की एंट्री क्यों अटकी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत पाकिस्तान और तुर्की को BRICS में शामिल करने के पक्ष में नहीं था।
नए सदस्य को शामिल करने के लिए सभी मौजूदा सदस्यों की सहमति जरूरी होती है। यानी किसी एक देश की आपत्ति से सदस्यता रुक सकती है। हालांकि, भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की सदस्यता रोकने की बात नहीं कही है।
02:34 AM12 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
यह खबर भी पढ़ें…
BRICS में पुतिन का अमेरिका-यूरोप पर तंज: कमजोर देश खुद को G7 क्यों कहते हैं; मोदी बोले- ब्रिक्स देशों में दुनिया की 40% GDP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत ब्रिक्स लीडर्स ने शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में ग्लोबल ट्रेड पर बात की। पूरी खबर पढ़ें…














