वेस्टइंडीज की मशहूर कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और जमैका किंग्समेन के बीच मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। बारबाडोस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे और उसके हाथ में सिर्फ दो विकेट बाकी थे। ऐसे मुश्किल वक्त में गुडाकेश मोती ने बल्ले से ऐसा कमाल किया कि देर रात तक स्टेडियम में जमे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोती ने आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाकर ट्राइडेंट्स को दो विकेट से जीत दिलाई और प्लेऑफ का टिकट भी पक्का कर दिया।
मोती ने आखिरी ओवर में पलटा मैच
बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने CPL 2026 के मुकाबले में जमैका किंग्समेन को दो विकेट से हरा दिया। किंग्समेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 150 रन बनाए थे। जवाब में ट्राइडेंट्स ने 8 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ बारबाडोस की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली। दिलचस्प बात यह रही कि हार के बावजूद जमैका किंग्समेन भी प्लेऑफ में पहुंच गए। वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रहे और सेंट लूसिया किंग्स से आगे निकल गए। सेंट लूसिया की टीम लगातार तीन हार के साथ अपना अभियान खत्म करने के कारण प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
ट्राइडेंट्स का लीग स्टेज में एक मुकाबला अभी बाकी है, जिसमें उसका सामना पॉइंट्स टेबल की टॉप टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स से होगा। हालांकि, प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो चुकी है। एलिमिनेटर में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और जमैका किंग्समेन फिर आमने-सामने होंगे, जबकि क्वालीफायर-1 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की भिड़ंत एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स से होगी।
आखिरी ओवर में मोती का तूफान
151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्राइडेंट्स को आखिरी 6 गेंदों में 17 रन चाहिए थे और उसके पास सिर्फ दो विकेट थे। गुडाकेश मोती ने पहली गेंद पर पॉइंट के ऊपर से चौका जड़कर शुरुआत की। इसके बाद ओडियन स्मिथ ने लगातार दो वाइड गेंदें डाल दीं। इसके बाद पांच गेंदों में 11 रन की जरूरत थी और मोती ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। अब मुकाबला पूरी तरह ट्राइडेंट्स के पक्ष में झुक चुका था। आखिरी गेंद से पहले दोनों टीमों का स्कोर बराबर था। स्ट्राइक पर दोबारा आए मोती ने गेंद को बाउंड्री की ओर भेज दिया और जीत के साथ ही हवा में उछलकर जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को झटका, ओटनील बार्टमैन की चोट ने बढ़ाई टेंशन
IND vs AFG पहला टी20 मैच बारिश की वजह से होगा रद्द? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













