गुजरात-महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं | ACTPnews

गुजरात-महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


नई दिल्लीः देश में सोमवार को भी गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 सितंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती हैं। जबकि केरल, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 15 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम और ओडिशा में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी झमाझम बारिश हो सकती है। 

50-60 किमी की रफ्तार चलेंगी हवाएं

इसके साथ ही 13-19 सितंबर के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में हल्की बारिश हो सकती है। केरल, आंध्र प्रदेश और माहे में 14-15 सितंबर के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना है। इन जगहों पर 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तेलंगाना में 14-15 सितंबर के दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा-पंजाब में भी हल्की बारिश के आसार

वहीं, 14 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 15 से 17 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना है।

ओडिशा के कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को गणेश पूजा के मौके पर ओडिशा के पांच उत्तरी और दक्षिणी जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार के लिए क्योंझर, मयूरभंज, रायगढ़ा, कोरापुट और गजपति जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, सोनपुर, बौध, नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी, कंधमाल, नबरंगपुर, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में 17 सितंबर तक मौसम के हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

दिल्ली में सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

14 सितंबर को दिल्ली-NCR में हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में बारिश होगी और आंधी-तूफान की भी आशंका है। ताज़ा अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है और दोपहर में भी बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है।

बता दें कि बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इससे कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। दक्षिण कोलकाता में गरियाहाट से लेकर न्यू मार्केट और उत्तर में मानिकतला तक शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी करने वालों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से मानसून की कब होगी विदाई? IMD ने बता दी तारीख; जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports